7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के DA Hike पर आया सबसे बड़ा अपडेट, इस तारीख को होगा ऐलान
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. DA हाइक को लेकर बड़ा अपडेट आया है. केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में एक बार फिर से बड़ा इजाफा होने वाला है. इस बार उन्हें मिलने वाले DA में 6 फीसदी की बढ़ोतरी होने वाली है, जिसके बाद इनकी सैलरी में अच्छा-खासा उछाल देखने को मिलेगा.
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. DA हाइक को लेकर बड़ा अपडेट आया है. केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में एक बार फिर से बड़ा इजाफा होने वाला है. इस बार उन्हें मिलने वाले DA में 6 फीसदी की बढ़ोतरी होने वाली है, जिसके बाद इनकी सैलरी में अच्छा-खासा उछाल देखने को मिलेगा. 7th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर पर नया अपडेट, सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में होगा 8000 रुपये का इजाफा.
रिपोर्ट के मुताबिक, AICPI के ताजा आंकड़ों से यह स्पष्ट हो गया है कि केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होने वाली है. AICPI के आंकड़ों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. अप्रैल की तुलना में मई में इसके आंकड़ों में 1.3 प्वाइंट की तेजी आई है. रिपोर्ट की मानें तो 3 अगस्त को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक में DA Hike का ऐलान किया जा सकता है.
फरवरी के बाद से AICPI इंडेक्स के आंकड़ों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. मई के AICPI इंडेक्स के नंबर में बड़ा उछाल आया है. इस बार इसमें 1.3 प्वाइंट की तेजी आई है और यह बढ़कर 129 प्वाइंट पर पहुंच गया है. इसके साथ ही यह भी लगभग तय हो गया है कि कर्मचारियों के DA में इस बार करीब 6 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. अब जून में अगर आंकड़ा नहीं भी बढ़ता है तब भी DA में 6 फीसदी का इजाफा पक्का है.
बता दें इंडेक्स जनवरी में 125.1 प्वाइंट, फरवरी में 125.0, मार्च में 126.0 और अप्रैल में 127.7 प्वाइंट पर था. अगर DA में 6 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो यह कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात होगी. वर्तमान में कर्मचारियों 34 फीसदी डीए मिलता है 6 फीसदी के इजाफे के बाद यह बढ़कर 40 फीसदी हो जाएगा. ऐसा होने पर केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में 41 हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी हो सकती है.
यहां समझिए पूरा कैलकुलेशन
अधिकतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन
- कर्मचारी की बेसिक सैलरी 56,900 रुपये
- नया महंगाई भत्ता (40 फीसदी) 22,760 रुपये/माह
- अब तक महंगाई भत्ता (34 फीसदी) 19,346 रुपये/माह
- कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 22,760-19,346 = 3,414 रुपये/माह
- सालाना सैलरी में इजाफा 3,414 X12= 40,968 रुपये
न्यूनतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन
- कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये
- नया महंगाई भत्ता (40 फीसदी) 7,200 रुपये/माह
- अब तक महंगाई भत्ता (34 फीसदी) 6120 रुपये/माह
- कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 7200-6120 = 1080 रुपये/माह
- सालाना सैलरी में इजाफा 1080 X12= 12,960 रुपये
बताया जा रहा है कि सरकार 3 अगस्त तक DA Hike का ऐलान कर सकती है. नई बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में 12,960 रुपये से लेकर 40,968 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है. AICPI Index 2022 के आंकड़ों को देखकर यह अनुमान लगाया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2022 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

