7th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर पर नया अपडेट, सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में होगा 8000 रुपये का इजाफा
केंद्र सरकार के कर्मचारी लंबे समय से हाइक फिटमेंट फैक्टर का इंतजार कर रहे हैं. नए अपडेट के अनुसार कर्मचारियों का यह इंतजार जल्द खत्म हो सकता है. सरकार इस महीने ही फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने पर मंजूरी दे सकती है.
7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारी लंबे समय से हाइक फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) का इंतजार कर रहे हैं. नए अपडेट के अनुसार कर्मचारियों का यह इंतजार जल्द खत्म हो सकता है. सरकार इस महीने ही फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने पर मंजूरी दे सकती है. ऐसा होने पर न्यूनतम बेसिक वेतन 18,000 रुपये से बढ़कर 26000 रुपये हो जाएगा. सरकार ने इससे पहले साल 2017 में एंट्री लेवल बेसिक सैलरी 7000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 18,000 रुपये की थी.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 7वें वेतन आयोग के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor Update) को बढ़ाने पर बहुप्रतीक्षित चर्चा जुलाई में हो सकती है. यदि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में इजाफे की घोषणा करती है तो उनके वेतन में बढ़ोतरी होगी. वर्तमान में कर्मचारियों को 2.57 प्रतिशत के आधार पर फिटमेंट फैक्टर के तहत वेतन मिल रहा है. अगर इसे बढ़ाकर 3.68 फीसदी किया जाता है तो कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में 8 हजार रुपये का इजाफा होगा.
फिटमेंट फैक्टर में 3.68 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये से बढ़कर 26000 रुपये हो जाएगा.
कितनी होगी सैलरी
अगर फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.68 फीसदी किया जाता है तो कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 26000 रुपये हो जाएगा. अभी कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये है. भत्तों को छोड़कर कर्मचारियों को 2.57 फिटमेंट फैक्टर के अनुसार 46,260 रुपये मिलेंगे. अगर फिटमेंट फैक्टर 3.68 फीसदी होता है तो सैलरी 26000x3.68= 95680 हो जाएगी.
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जून 2017 में 34 संशोधनों के साथ सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी दी थी. प्रवेश स्तर के मूल वेतन के लिए प्रदान किए गए नए वेतनमान को 7,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 18,000 रुपये किया गया, जबकि उच्चतम स्तर यानी सचिव को 90,000 रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये किया गया. क्लास 1 के अधिकारियों के लिए, शुरुआती वेतन 56,100 रुपये था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2022 12:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

