जरुरी जानकारी

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, नए साल पर सरकार दे सकती बड़ा गिफ्ट- इतनी बढ़ेगी सैलरी

सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को नए साल का तोहफा देने वाली है. हाल ही में सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता, HRA और TA में बढ़ोतरी मिली है. अब नए साल में केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में बंपर बढ़ोतरी की संभावना है.

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, नए साल पर सरकार दे सकती बड़ा गिफ्ट- इतनी बढ़ेगी सैलरी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. केंद्र सरकार (Central Government) दिवाली बोनस के बाद अब सरकारी कर्मचारियों को नया तोहफा देने वाली वाली है. सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को नए साल का तोहफा देने वाली है. हाल ही में सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता, HRA और TA में बढ़ोतरी मिली है. अब नए साल में केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में बंपर बढ़ोतरी की संभावना है. 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की एक और टेंशन हुई खत्म, आसानी से मिलेगा यह भत्ता.

रिपोर्ट के मुताबिक नए साल में केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) बढ़ने की संभावना है. फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से केंद्र सरकार के कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन या मूल वेतन अपने आप बढ़ जाएगा.

केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारी लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि उनका फिटमेंट फैक्टर 2.57 फीसदी से बढ़ाकर 3.68 फीसदी किया जाए. रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय बजट 2022 से पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर पर फैसला होने की संभावना है.

उम्मीद है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर को मंजूरी मिलगी. कैबिनेट की मंजूरी के बाद इसे बजट के खर्च में शामिल किया जा सकता है. फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से न्यूनतम वेतन भी बढ़ेगा. केंद्र अगर फिटमेंट फैक्टर को लेकर कोई घोषणा करता है तो सरकारी कर्मचारियों के वेतन में इजाफा होगा.

गौरतलब है कि वर्तमान में सरकारी कर्मचारियों को 2.57 प्रतिशत फिटमेंट फैक्टर के आधार पर वेतन मिल रहा है. कैबिनेट की मंजूरी के बाद इसे बढ़ाकर 3.68 फीसदी किया जाएगा. अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में 8000 रुपये की बढ़ोतरी होगी. अब तक न्यूनतम वेतन 18000 रुपये है, यह बढ़कर 26000 रुपये हो जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2021 12:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).