जरुरी जानकारी

7th Pay Commission: इस राज्य के कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, DA में 4 फीसदी बढ़ोतरी, 6908 रुपये का बोनस भी

उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली का तोहफा दिया है. सरकार ने राज्य कर्मचारी, पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत बढ़ाने का ऐलान किया है. हर कर्मचारी को 6908 रुपये का बोनस दिया जाएगा.

7th Pay Commission: इस राज्य के कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, DA में 4 फीसदी बढ़ोतरी, 6908 रुपये का बोनस भी
रुपया (Photo Credits: PTI)

उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली का तोहफा दिया है. सरकार ने राज्य कर्मचारी, पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत बढ़ाने का ऐलान किया है. हर कर्मचारी को 6908 रुपये का बोनस दिया जाएगा. इसके साथ ही महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है. पहले 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाता था. अब इसे बढ़ाकर 38 प्रतिशत कर दिया गया है. यह बढ़ोतरी एक जुलाई 2022 से लागू करने की घोषणा की गई है. यानी पिछले तीन महीनों का एरियर भी दिया जाएगा. 7th Pay Commission: इस राज्य में दीपावली से पहले महंगाई भत्ता में पांच प्रतिशत बढ़ोत्तरी की सौगात.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके राज्य कर्मचारियों को पेंशनर्स को बधाई दी. उन्होंने लिखा, "उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों के महंगाई भत्ते व महंगाई राहत की दर 34 फीसदी को 01 जुलाई, 2022 से बढ़ाकर 38 फीसदी कर दिया है. वहीं, वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु प्रत्येक कर्मचारी को 6,908 रुपये बोनस देने का निर्णय लिया गया है. आप सभी को हार्दिक बधाई!"

इससे पहले केंद्र सरकार ने सितंबर के महीने में सरकारी कर्मचारियों के डीए में इजाफा किया था. सरकार ने कर्मचारियों के डीए में चार फीसदी की बढ़ोतरी की थी. अब सरकारी कर्मचारियों का डीए 38 फीसदी हो गया है. हालांकि, केंद्रीय कर्मचारियों का जनवरी 2020 से जून 2021 तक का DA एरियर पेंडिंग है. सरकार ने देश में कोविड-19 (Covid-19) महामारी प्रकोप के दौरान कर्मचारियों का 18 महीने डीए रोक दिया था.

हाल ही में छत्तीसगढ़ ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 5 फीसदी की वृद्धि की घोषणा की, जिससे DA बढ़कर 33 फीसदी हो गया. झारखंड सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है. दिल्ली सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2022 04:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).