जरुरी जानकारी

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! नए साल पर खाते में आ सकते हैं 2 लाख रुपये

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. नए साल पर केंद्र सरकार कर्मचारियों का महंगाई भत्ते का एरियर (DA Arrear) जारी कर सकती है. लेटेस्ट अपडेट के अनुसार केंद्र सरकार जनवरी 2022 में उनका महंगाई भत्ता (DA) जारी करने की योजना बना रही है जो पिछले 18 महीनों से लंबित था.

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! नए साल पर खाते में आ सकते हैं 2 लाख रुपये
रुपया (Photo Credits: PTI)

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. नए साल पर केंद्र सरकार कर्मचारियों का महंगाई भत्ते का एरियर (DA Arrear) जारी कर सकती है. लेटेस्ट अपडेट के अनुसार केंद्र सरकार जनवरी 2022 में उनका महंगाई भत्ता (DA) जारी करने की योजना बना रही है जो पिछले 18 महीनों से लंबित था. गणना के अनुसार नए साल में उन्हें 2 लाख रुपये से अधिक डीए एरियर के रूप में मिलेगा. 7th Pay Commission: यहां सरकारी कर्मचारियों को मिला नए साल का तोहफा, सैलरी में हुई बढ़ोतरी.

माना जा रहा है कि कैबिनेट की अगली बैठक में कर्मचारियों के डीए बकाया पर फैसला हो सकता है. बैठक में पिछले 18 महीनों से अटके पड़े डीए एरियर को लेकर जल्द फैसला होने की उम्मीद जताई जा रही है.

बता दें कि दिवाली के मौके पर सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के DA में इजाफा किया गया था. तब कर्मचारियों का डीए बढ़ाकर 31 प्रतिशत कर दिया गया था. लेकिन अभी तक उनका बकाया नहीं मिल पाया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार डीए के बकाया का वन टाइम सेटलमेंट कर सकती है.

अगर सरकार कर्मचारियों को एक बार में ही डीए का पैसा ट्रांसफर करती है तो उनके खाते में लाखों रुपये ट्रांसफर हो सकते हैं. डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर की एनुअल रिपोर्ट के मुताबिक, देश में कुल 48 लाख केंद्रीय कर्मचारी हैं और करीब 60 लाख पेंशनर्स हैं.

रिपोर्ट्स की मानें तो लेवल-1 के कर्मचारियों का DA बकाया 11,880 रुपये से 37,554 रुपये के बीच होगा. वहीं, लेवल-13 के कर्मचारियों को 1,23,100 रुपये से 2,15,900 रुपये डीए एरियर के तौर पर मिलेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2021 03:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).