जरुरी जानकारी

Indigo Holiday Sale Offer: इंडिगो का धांसू ऑफर, सिर्फ 2023 रुपये में करें हवाई यात्रा, आपके पास सिर्फ 3 दिन है मौका

यह ऑफर केवल इंडिगो के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर विभिन्न क्षेत्रों में नॉन-स्टॉप उड़ानों पर मान्य है. इसके अलावा, ग्राहक इंडिगो के पार्टनर बैंक HSBC से भी कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं.

Indigo Holiday Sale Offer: इंडिगो का धांसू ऑफर, सिर्फ 2023 रुपये में करें हवाई यात्रा, आपके पास सिर्फ 3 दिन है मौका
इंडिगो की विमान (Photo Credits Wikimedia Commons)

Indigo Holiday Sale Offer 2023: छुट्टियों के मौसम (Holiday season) में फ्लाइट टिकट (Flight Ticket) पर ऑफर मिलने शुरू हो गए हैं. इंडिगो एयरलाइन (IndiGo) ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर विंटर सेल ( winter sale) का ऐलान किया है. Christmas 2022: 24 से 25 दिसंबर तक क्रिसमस सेलीब्रेशन, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

विंटर सेल का लाभ तीन दिनों तक इंडिगो के 6E नेटवर्क पर उठाया जा सकता है. ये सेल 23 दिसंबर से 25 दिसंबर 2023 के बीच चलेगी. एयरलाइन घरेलू उड़ानों के लिए 2,023 रुपये और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 4,999 रुपये से शुरू होने वाले किराए की पेशकश करेगी.

इंडिगो एयरलाइन (indigo airline) के अनुसार, ये सेल 15 जनवरी 2023 से 14 अप्रैल 2023 तक की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग करा सकते हैं. ऑफर के तहत सीमित इन्वेंट्री उपलब्ध है. इसलिए ग्राहकों को उपलब्धता और इंडिगो के विवेकाधिकार के अधीन छूट प्रदान की जाएगी.  यह ऑफर केवल इंडिगो के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर विभिन्न क्षेत्रों में नॉन-स्टॉप उड़ानों पर मान्य है. इसके अलावा, ग्राहक इंडिगो के पार्टनर बैंक HSBC से भी कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं.

इस ऑफर को किसी अन्य ऑफर, स्कीम या प्रमोशन के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है. इसके अलावा, यह ऑफर इंडिगो की ग्रुप बुकिंग पर मान्य नहीं है. यह ऑफर नॉन-ट्रांसफरेबल, नॉन-एक्सचेंजेबल और नॉन-इनकैशेबल है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2022 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).