Coronavirus: भारत मे सुधार के साथ 29.36 प्रतिशत हुआ COVID-19 रिकवरी रेट, 216 जिलों में कोई पॉजिटिव केस नहीं

देश में कोरोना वायरस का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. देश में इस महामारी से संक्रमित मरीजों की संख्या 56 हजार 3 सौ 42 हो गई है, वहीं देश में इस जानलेवा वायरस से मरने वालों की संख्या 1 हजार 8 सौ 86 हो गई है. लेकिन देश वासियों के लिए राहत भरी खबर यह है कि इस जानलेवा वायरस से 16 हजार 5 सौ 40 लोग ठीक भी चूके हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. देश में इस महामारी से संक्रमित मरीजों की संख्या 56 हजार 3 सौ 42 हो गई है, वहीं देश में इस जानलेवा वायरस से मरने वालों की संख्या 1 हजार 8 सौ 86 हो गई है. लेकिन देश वासियों के लिए राहत भरी खबर यह है कि इस जानलेवा वायरस से 16 हजार 5 सौ 40 लोग ठीक भी चूके हैं. इसी बीच स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया है कि पिछले 24 घंटे में इस महामारी के 3 हजार 3 सौ 90 नए मामले सामने आए हैं, साथ ही 1 हजार 2 सौ 73 लोग ठीक भी हुए हैं. इसके साथ ही देश में इस महामारी से रिकवरी रेट बढ़कर 29.36 प्रतिशत हो चुकी है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने आगे बताया कि देश में 216 जिले ऐसे हैं जिनमें कोई मामला सामने नहीं आया है. वहीं 42 ऐसे जिले हैं जिनमें पिछले 28 दिन से कोई मामला नहीं मिला है. उन्होंने आगे कहा कि देश में 29 ऐसे जिले हैं जिनमें पिछले 21 दिन से कोई मामला नहीं मिला है. इसके अलावा उन्होंने बताया कि देश में 36 ऐसे जिले हैं जिनमें पिछले 14 दिन से कोई मामला नहीं मिला है और 46 ऐसे जिले हैं जिनमें पिछले 7 दिन से कोई मामला नहीं मिला है.

यह भी पढ़ें- कोरोना वायरस से सीआईएसएफ के एक और अधिकारी की मौत

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देश में इस जानलेवा वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पहले 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया था, हालांकि इसपर अंकुश लगता न उन्होंने लॉकडाउन की अवधि में 28 दिन का इजाफा किया था. इसके बावजूद देश में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उन्होंने एक बार फिर से लॉकडाउन की अवधि में दो सप्ताह का इजाफा किया है, लेकिन इस दौरान सरकार ने लॉकडाउन के नियम में कुछ ढील दी है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\