देश

भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान को सिखाया सबक, मार गिराए कई सैनिक और आतंकवादी

पाकिस्तान (Pakistan) अपने नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. जबकि सेना के जवान समय- समय पर पाकिस्तान को मंहतोड़ जवाब देते रहते हैं. इस बीच जो खबर है. उसके अनुसार सेना को सूचना मिली थी कि लश्कर व जैश के आतंकी यहां एकत्र होकर भारत में घुसपैठ की योजना बना रहे थे. जिसका भारतीय सेना के जवानों ने मंहतोड़ जवाब दिया.

भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान को सिखाया सबक, मार गिराए कई सैनिक और आतंकवादी
प्रतिकात्मक तास्वीर (फाइल फोटो )

नई दिल्ली: पाकिस्तान (Pakistan) अपने नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. जबकि सेना के जवान समय- समय पर पाकिस्तान को मंहतोड़ जवाब देते रहते हैं. इस बीच जो खबर है. उसके अनुसार सेना को सूचना मिली थी कि लश्कर व जैश के आतंकी यहां एकत्र होकर भारत में घुसपैठ की योजना बना रहे थे. जिसके बाद गुरुवार को सेना के जवानों ने कार्रवाई करते हुए तत्तापानी व कुपवाड़ा सेक्टर में आतंकियों के कई लांचिंग पैड तबाह कर दिए. कुपवाड़ा सेक्टर के सामने अथमुक्कम के सामने स्थित पाकिस्तानी ब्रिगेड मुख्यालय, एसएसजी केंद्र को भी भारी नुकसान पहुंचा है. सेना के कार्रवाई में पाकिस्तान के कई आतंकी के साथ सेना के जवान भी मारे गए. हालांकि सेना के इस कार्रवाई में नुकसान को लेकर किसी भी तरफ की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

अमर उजाला के न्यूज के अनुसार मेंढर में नियंत्रण रेखा पर कृष्णा घाटी और मनकोट सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकत का भारत ने करारा जवाब दिया है. खबर के अनुसार भारतीय सेना को देखने के बाद पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी की गई. जिसके बाद सेना के जवानों के जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तानी कब्जे वाले (POK) तत्तापानी क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान पहुंचा है. खबर है कि कार्रवाई के बाद पाकिस्तान सेना वहां से आने जाने वालों को पूरे दिन भर के लिए पाबंदी लगा दी.  यह भी पढ़े: भारतीय सेना ने सीजफायर उल्लंघन का पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, पीओके में 4 आतंकी लॉन्च पैड किए नष्ट

 गुरुवार  सुबह करीब 7 बजे मोर्टार दागने शुरू किये:

पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का यह उल्लंघन गुरुवार को सुबह करीब 7 बजे किया. पाकिस्तानी सेना ने दबराज, नाड़मनकोट, चोई मनकोट, बलनोई और घानी आदि में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर मोर्टार दागने शुरू कर दिए. पाकिस्तान के इस हमले के बाद यहां पर रहने वाले लोगों में सुबह- सुबह दहशत फ़ैल गई. लोग अपने घरों से बाहर निकलते ही घर में ही छुप गए. ताकि वे अपनी को बचा सके.

सेना ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब:

मीडिया रिपोर्ट की माने तो पकिस्तान ने करीब डेढ़ घंटे मोर्टार बरसाए. इसके बाद भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना शुरू किया. सेना के जवानों के कार्रवाई के बाद पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी बंद कर दी. सूत्रों के अनुसार इस जवाबी कार्रवाई में नियंत्रण रेखा के उस पार स्थित पाकिस्तानी कब्जे वाले तत्तापानी क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान पहुंचने की खबर है. लेकिन इसके बारे में अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई हैं.

सेना के नापाक हरकत को लेकर ही खबर है कि एलओसी के पलांवला सेक्टर के केरी क्षेत्र में इस हमले से पहले गुरुवार के ही दिन सुबह चार बजे गोलीबारी की. पाकिस्तान और भारत के बीच चली यह गोलीबार करीब डेढ़ घंटे तक चली . जिसमें विशाल नाम का सेना का एक जवान घायल हो गया. जिसे घायल अवस्था में अखनूर सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां पर सेना के जवान का इलाज चल रहा है. सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान के बारे में यह भी खबर है कि धुंध का सहारा लेकर पाकिस्तान घुसपैठ कराने की लगातार कोशिश कर रहा है. इसके लिए पाकिस्तानी सेना सुबह और दिन ढलने के बाद गोलाबारी कर रही है

 

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2019 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).