गुजरात के जामनगर में जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश, शहीद हुए पायलट सिद्धार्थ यादव; दूर तक बिखरे विमान के टुकड़े; Video

गुजरात के जामनगर में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा हुआ. यहां भारतीय वायुसेना का जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश हो गया. हादसे के बाद प्लेन के टुकड़े दूर तक बिखर गए और इलाके में धुएं का गुबार फैल गया.

Jaguar Fighter Jet Crash | X

जामनगर: गुजरात के जामनगर में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा हुआ. यहां भारतीय वायुसेना का जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश हो गया. हादसे के बाद प्लेन के टुकड़े दूर तक बिखर गए और इलाके में धुएं का गुबार फैल गया. यह दुर्घटना जामनगर के सुवरडा गांव के बाहरी इलाके में कालावड रोड के पास हुई.

इस दुर्घटना में एक पायलट की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे में पायलट सिद्धार्थ यादव की मौके पर ही जान चली गई. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और प्रशासन ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया. घायल पायलट को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

कैसे हुआ हादसा?

प्राथमिक जांच के अनुसार, यह हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ. हालांकि, वायुसेना के अधिकारी मौके पर पहुंचकर क्रैश के सही कारणों की जांच में जुट गए हैं.

हादसे का वीडियो आया सामने

जोरदार धमाके से हिला जामनगर

क्रैश के बाद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें घायल पायलट जमीन पर पड़ा दिख रहा है, उसके आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है. वीडियो में विमान के जले हुए टुकड़े और चारों ओर फैली आग भी देखी जा सकती है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट