विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने अपने साथी अफसरों के साथ मौज-मस्ती के बाद दिया खास संदेश, देखें वीडियो
भारतीय वायुसेना के जाबाज विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान (Abhinandan Varthaman) का इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अभिनंदन वर्धमान अपने साथी अफसरों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं.
भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के जाबाज विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान (Abhinandan Varthaman) का इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया (Social media) पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अभिनंदन वर्धमान अपने साथी अफसरों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. माना जा रहा है की यह वीडियो वर्धमान के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद का है. इस वीडियो में अभिनंदन पूरी तरह से फिट और तंदुरुस्त नजर आ रहे हैं.
सोशल मीडिया पर शेयर किया गया यह वीडियो दो मिनट का है. इस वीडियो में विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान अपने साथियों द्वारा घिरे हुए नजर आ रहे हैं. एयरफोर्स के ऑफिसर अभिनंदन पहले अपने साथी अफसरों के साथ फोटो खिंचवाते हैं. इसके बाद साथी अफसरों के बीच विंग कमांडर अभिनंदन के साथ सेल्फी लेने की होड़ लग जाती है.
#WATCH Viral video from Jammu & Kashmir: Wing Commander Abhinandan Varthaman interacting with his colleagues in Jammu and Kashmir. pic.twitter.com/rLwC4d1GUA
— ANI (@ANI) May 4, 2019
इस दौरान वीडियो में सभी ऑफिसर भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं. लगभग 8 से 10 जवान इस वीडियो में उनके साथ मौजूद है. अपने साथी अफसरों के साथ तस्वीरें खिंचवाने के बाद अभिनंदन अपने साथियों से कहते है, "आपने ये जो तस्वीरें मेरे साथ खिंचवाई हैं ये आपके लिए नहीं है...ये आपके परिवार के लिए है, मैं उनसे खुद नहीं मिल पाया...ये फोटोज जब आप उन्हें दिखाइए तो आप उन्हें ऑल द बेस्ट कहिए...मेरे ठीक होने के लिए बहुत लोगों ने दुआएं की थीं. उनमें से आपके परिवार वाले भी थे." इसके बाद तालियां बजाकर उनके साथी ऑफिसर विंग कमांडर अभिनंदन का स्वागत करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2019 11:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

