Weather Forecast Today, June 25: मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, शिमला और कोलकाता के लिए मौसम अपडेट, जानें हीटवेव और बारिश का पूर्वानुमान
बुधवार को दिल्ली में गरज के साथ बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है. मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं, बेंगलुरु में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं और चेन्नई में मौसम साफ रहेगा.
नई दिल्ली: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार, 25 जून के लिए दिल्ली में 'येलो अलर्ट' जारी किया है. अनुमान है कि आज दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. साथ ही, गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. मुंबई में आज हल्की बारिश होने की उम्मीद है. यहां 1.2 से 2 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है. वहीं, दक्षिण भारत की बात करें तो बेंगलुरु में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. हालांकि, चेन्नई में मौसम के साफ रहने के आसार हैं.
दूसरी तरफ, हैदराबाद और कोलकाता में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. इन दोनों शहरों में 25 जून को बौछारें पड़ सकती हैं. पहाड़ी इलाकों में, शिमला में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम की जानकारी देने वाली सेवा 'विंडी' के अनुसार, यहां 0.2 से 1 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है.