मोदी सरकार समुंद्र के रहस्यों से हटाएगी पर्दा, अगले दो वर्षो में मानव को गहरे समुद्र में भेजेगा भारत : जितेन्द्र सिंह
केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि ‘गगनयान’ कार्यक्रम की तर्ज पर ‘समुद्रयान मिशन’ के तहत गहरे सागर के रहस्यों से पर्दा हटाने के लिए अगले दो वर्षो में एक मानव को 5000 मीटर से अधिक गहराई में समुद्र में भेजा जायेगा.
केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि ‘गगनयान’ कार्यक्रम की तर्ज पर ‘समुद्रयान मिशन’ के तहत गहरे सागर के रहस्यों से पर्दा हटाने के लिए अगले दो वर्षो में एक मानव को 5000 मीटर से अधिक गहराई में समुद्र में भेजा जायेगा.सिंह ने ‘‘पीटीआई ’’ से साक्षात्कार में कहा कि भारत का समुद्र तटीय क्षेत्र 7500 किलोमीटर में फैला है और इनमें बड़ी मात्रा में दुर्लभ धातुएं, खनिज एवं अन्य संपदा मौजूद है.
केंद्र ने पांच साल के लिए डीप ओशन मिशन के वास्ते चार हजार करोड़ रुपये से अधिक के बजट को मंजूरी दी थी. अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार के ‘नए भारत’ के दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है जो विकास के दस प्रमुख आयामों में से एक के रूप में नीली अर्थव्यवस्था को उजागर करता है.
संबंधित खबरें
Holi 2026: कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने प्रियाकांत जू मंदिर में खेली होली, मर्यादा के साथ त्योहार मनाने की अपील
Holi 2026: होली पर लखनऊ के बाजारों में खास रौनक, सोने-चांदी की पिचकारी और बाल्टियों की बढ़ी मांग
अजित पवार के बेटे जय ने VSR वेंचर्स के मालिक रोहित सिंह के कॉकपिट में सोते हुए शेयर किया वीडियो; बरामती विमान हादसे पर AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट पर उठाए सवाल
Allahabad HC on Honor Killing: ऑनर किलिंग पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बेटी-किराएदार की हत्या करने वाले माता-पिता की उम्रकैद बरकरार
\