देश

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार के लिए अच्छी खबर, भारत विश्व के सबसे विश्वसनीय देशों में हुआ शामिल

भारत कारोबार, सरकार, एनजीओ और मीडिया के मामले में विश्व के सबसे विश्वसनीय देशों में शामिल है लेकिन देश के कारोबारी ब्रांडों की विश्वसनीयता इनमें सबसे कम है। एक रपट में यह दावा किया गया है

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार के लिए अच्छी खबर, भारत विश्व के सबसे विश्वसनीय देशों में हुआ शामिल
पीएम मोदी (Photo Credits: PTI)

दावोस: भारत कारोबार, सरकार, एनजीओ और मीडिया के मामले में विश्व के सबसे विश्वसनीय देशों में शामिल है लेकिन देश के कारोबारी ब्रांडों की विश्वसनीयता इनमें सबसे कम है. एक रपट में यह दावा किया गया है. एडलमैन की ट्रस्ट बैरोमीटर-2019 रपट यहां विश्व आर्थिक मंच के सालाना सम्मेलन के शुरू होने से पहले सोमवार को जारी की गयी. इसमें वैश्विक विश्वसनीयता सूचकांक 3 अंक के हल्के सुधार के साथ 52 अंक पर पहुंच गया है. चीन जागरूक जनता और सामान्य आबादी के भरोसा सूचकांक में क्रमश: 79 और 88 अंकों के साथ शीर्ष पर रहा.

भारत इन दोनों श्रेणियों में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहा. यह सूचकांक एनजीओ, कारोबार, सरकार और मीडिया में भरोसे के औसत पर आधारित है. ये निष्कर्ष 27 बाजारों में किये गए ऑनलाइन सर्वेक्षण पर आधारित है। इनमें 33,000 से अधिक लोगों के जवाब शामिल किये गए हैं.

ब्रांड की विश्वसनीयता के मामले में स्विटजरलैंड, जर्मनी और कनाडा का स्थान आता है. इसके बाद जापान का स्थान आता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2019 10:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).