Covishield Vaccine की 2 डोज के बीच अंतर 6-8 से बढ़कर 12-16 सप्ताह हुआ, कोविड वर्किंग ग्रुप ने सरकार से की थी सिफारिश

डॉ. एन के अरोड़ा के नेतृत्व में कोविड कार्य समूह ने कोविशिल्ड टीके की पहलीखुराक और दूसरी खुराक के बीच के अंतर को 6-8 सप्ताह से बढ़ाकर 12-16 सप्ताह करने की सिफारिश की है. कोविशिल्ड की दोनों खुराक के बीच वर्तमान अंतर 6-8 सप्ताह का है.

कोविशिल्ड वैक्सीन (Photo Credits: Twitter/@AdarPoonwalla)

डॉ. एन के अरोड़ा के नेतृत्व में कोविड कार्य समूह ने कोविशिल्ड टीके (Covishield Vaccine) की पहलीखुराक और दूसरी खुराक के बीच के अंतर को 6-8 सप्ताह से बढ़ाकर 12-16 सप्ताह करने की सिफारिश की है.  कोविशिल्ड की दोनों खुराक के बीच वर्तमान अंतर 6-8 सप्ताह का है.

कोविड कार्य समूह के निम्नलिखित सदस्य हैः

1- डॉ. एन के अरोड़ा, आईएनसीएलइएन, ट्रस्ट

2-डॉ. राकेश अग्रवाल, निदेशक और अधिष्ठाता(डीन), जिपमेर, पुदुचेरी

3-डॉ. गगनदीप कांग, प्रोफेसर क्रिस्चिन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर

4-डॉ. जे पी मुल्लियाल, रिटायर्ड प्रोफेसर, क्रिस्चिन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर

5-डॉ. नवीन खन्ना, ग्रुप लीडर, इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंजीनियरिंग एण्ड बायोटेक्नोलॉजी (आईसीजीइबी),जेएनयू, नई दिल्ली

6-डॉ. अमूल्य पांडा, निदेशक,नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्यूनोलॉजी, नई दिल्ली

7- डॉ. वी जी सोमानी, भारत के औषधि महानियंत्रक, भारत सरकार

कोविड कार्य समूह की सिफारिश को नीति आयोग के सदस्य(स्वास्थ्य) डॉ. वी के पॉल की अध्यत्क्षता में कोविड-19 के लिए टीका प्रशासन पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह(एनइजीवीएसी) की 12 मई, 2021 को हुई बैठक में स्वीकार कर लिया गया.

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने भी कोविशिल्ड की दोनों खुराकके बीच के अंतर को 12-16 सप्ताह बढ़ाने की कार्य समूह की सिफारिश को स्वीकार कर लिया है।

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट