समुद्री सीमा के उल्लंघन के आरोप में पाकिस्तान की जेलों में बंद 482 भारतीय

केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान व श्रीलंका की विभिन्न जेलों में कुल 500 भारतीय मछुआरे बंद हैं. लोकसभा में एक सवाल के लिखित उत्तर में विदेश राज्य मंत्री वी.के. सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की जेलों में 482 मछुआरे जबकि श्रीलंका की जेलों में 18 मछुआरे बंद हैं.

मछुआरा (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान व श्रीलंका की विभिन्न जेलों में कुल 500 भारतीय मछुआरे बंद हैं. लोकसभा में एक सवाल के लिखित उत्तर में विदेश राज्य मंत्री वी.के. सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की जेलों में 482 मछुआरे जबकि श्रीलंका की जेलों में 18 मछुआरे बंद हैं.

वी.के.सिंह के अनुसार, पाकिस्तान के कब्जे में 1,050 भारतीय मछली पकड़ने वाली नौकाएं हैं, जबकि श्रीलंका के पास 10 नौकाएं हैं.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने सिर्फ 391 मछुआरों की हिरासत की बात स्वीकार की है, लेकिन किसी भी भारतीय नौका की बात नहीं स्वीकार की है.

पाकिस्तान व श्रीलंका दोनों देशों द्वारा इस साल कुल 388 भारतीय मछुआरों को रिहा किया गया है. पाकिस्तान ने 174 व श्रीलंका ने 214 मछुआरों को रिहा किया है.

सिंह ने कहा, "सरकार भारतीय मछुआरों की सुरक्षा व कल्याण को अत्यधिक प्राथमिकता देती है."

उन्होंने कहा, "हमारे मिशन नियमित रूप से दूसरे देशों में हिरासत में लिए गए भारतीय मछुआरों के लिए कांसुलर पहुंच की मांग करते हैं और उनकी जल्द रिहाई, स्वदेश वापसी के लिए कार्यरत हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड