देश

India Coronavirus Update: भारत में कोरोना के डरावने वाले आंकड़े! साल 2022 के बाद एक दिन में सबसे अधिक 4,435 मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार मामलों के मंत्रालय के अनुसार, भारत में बुधवार को बीते 24 घंटे के दौरान 4,435 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए, जो सितंबर 2022 के बाद से एक दिन में सबसे ज्यादा है. आंकड़ों से पता चलता है कि सक्रिय मामलों की संख्या 23,091 है.

India Coronavirus Update: भारत में कोरोना के डरावने वाले आंकड़े! साल 2022 के बाद एक दिन में सबसे अधिक 4,435 मामले
COVID-19 | Representative Image (Photo: PTI)

नई दिल्ली, 5 अप्रैल : केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार मामलों के मंत्रालय के अनुसार, भारत में बुधवार को बीते 24 घंटे के दौरान 4,435 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए, जो सितंबर 2022 के बाद से एक दिन में सबसे ज्यादा है. आंकड़ों से पता चलता है कि सक्रिय मामलों की संख्या 23,091 है.

इसी अवधि के दौरान कोरोना से 15 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है, जिसके चलते महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,916 हो गई है. मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय कोविड रिकवरी दर 98.76 प्रतिशत आंकी गई थी. यह भी पढ़ें : COVID-19: कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच न्यायालय वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये दलीले सुनने को तैयार

जबकि दिल्ली, गुजरात, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, पुडुचेरी और राजस्थान से एक-एक मौत की सूचना मिली है, जबकि महाराष्ट्र और केरल में चार-चार लोगों की मौत हो गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2023 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).