India-China Border Dispute: लद्दाख के डेमचोक के पास से पकड़ा गया चीनी सैनिक, पूछताछ में जुटी भारतीय सेना

पुर्वी लद्दाख में भारत (India) और चीन (China) की सेनाओं के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के निकट उत्पन्न गतिरोध अभी तक थमा नहीं है. इसे लेकर दोनों देश के सैन्य कमांडर की बैठक भी हुई लेकिन उसका कोई हल नहीं निकला है. दूसरी तरफ भारत भी अब चीन पर भरोसा नहीं कर रहा है क्योंकि उसे पीठ पीछे हमला करने की आदत है. यही कारण है कि पुर्वी लद्दाख में भारत ने बड़े पैमाने पर सेना और हथियारों को तैनात कर दिया है. इस बीच दोनों देश की एक दूसरे की हर चाल पर पैनी नजर है. इसी कड़ी में भारतीय सेना के जवानों ने एक चीनी सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के जवान को लद्दाख (Ladakh) के डेमचोक (Demchok Area) से हिरासत में लिया था.

भारत-चीन सीमा (Photo Credits: Twitter/File)

सूत्रों की माने तो सुरक्षा बलों ने लद्दाख के चुमार-डेमचोक इलाके में एक चीनी सैनिक को पकड़ा. उसने अनजाने में भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया होगा. नियत प्रक्रिया का पालन करने के बाद स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार उसे चीनी सेना को वापस उसके देश सौंप दिया जाएगा. वहीं, खबर यह भी कि पकड़े गए चीनी सैनिक के पास से कई अहम दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं. फिलहाल इसे लेकर अधिक जानकरी मीडिया से साझा नहीं की गई है. यह भी पढ़ें:- चीन ने भारत की उत्तरी सीमा पर 60, 000 सैनिकों को तैनात किया: अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो.

ANI का ट्वीट:- 

बता दें कि चीनी सैनिक उस वक्त भारतीय सीमा में पकड़ा गया है, जब पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद को सुलझाने के लिए अगले हफ्ते आठवीं बार वार्ता होनी है. इससे पहले दोनों देश के बीच हुई सभी चरणों की वार्ता बेनतीजा समाप्त हो गई थी और एलएसी के पास से पीछे हटने के कोई संकेत नहीं मिले थे. इससे पहले भारत और चीनी सेना के कमांडरों की बैठक 12 अक्टूबर को चुसूल में हुई थी, जो किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: लीग के 15वें मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को हराया, अंक तालिका में दूसरे पायदान पर भारत, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\