भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा: हाई अलर्ट पर वायुसेना, दोनों देशों ने बंद किए सीमा से सटे कई एयरपोर्ट

पाकिस्तान की वायुसेना (पीएएफ) के लड़ाकू विमान के जम्मू एवं कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में घुसने के बाद सीमा पर तनाव चरम पर पहुंच चुका है. केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में आंतरिक सुरक्षा पर चर्चा के लिए राजधानी दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक हुई.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: पाकिस्तान की वायुसेना (पीएएफ) के लड़ाकू विमान के जम्मू एवं कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में घुसने के बाद सीमा पर तनाव चरम पर पहुंच चुका है. पीएम आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में उच्चस्तरीय बैठक जारी है. इस बीच भारत और पाकिस्तान के सीमा से सटे कई हवाईअड्डों को बंद कर दिया है. इससे पहले तीन पीएएफ एफ -16 लड़ाकू जेट विमानों ने नौशेरा सेक्टर में भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया, लेकिन भारतीय सेना ने उन्हें खदेड़ दिया.

ताजा जानकारी के मुताबिक भारत ने लेह, जम्मू, श्रीनगर और पठानकोट समेत पांच हवाईअड्डों पर हाई अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही सभी उड़ानें रद्द कर दी गई है. अधिकारियों के मुताबिक चंडीगढ़ और अमृतसर के हवाईअड्डों को भी बंद कर दिया गया है.

उधर पाकिस्तान ने अपने लाहौर, मुल्तान, फैसलाबाद, सियालकोट और इस्लामाबाद के हवाई अड्डों से सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान पर रोक लगा दी है.

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "जेट विमानों ने आज सुबह राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया." उन्होंने कहा कि हवाई गश्त कर रहे भारतीय लड़ाकू विमानों ने फौरन कार्रवाई करते हुए उन्हें नियंत्रण रेखा के पार खदेड़ दिया.

सूत्रों के अनुसार, मौजूदा समय में भारतीय वायुसेना (आईएएफ) द्वारा हवाईअड्डों की सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है. इस वजह से इन हवाईअड्डों पर कोई व्यवसायिक उडान रोक दिया गया है. इन हवाईअड्डों से जाने व आने वाले कई उड़ानों के मार्ग को या तो परिवर्तित कर दिया गया है या उड़ानों को रोक दिया गया है.

नियंत्रण रेखा के दोनों तरफ से गोलाबारी बढ़ जाने से सुरक्षाबलों और अन्य प्रतिष्ठानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. यह गोलाबारी पाकिस्तानी सेना की ओर से बुधवार तड़के शुरू की गई.

Share Now

संबंधित खबरें

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Live Score Update: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Winner Prediction: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Preview: लाहौर में आज रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स