ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है #IncomeTaxReturn, ई-फाइलिंग पोर्टल पर यूजर्स को हो रही परेशानी
Income Tax (Photo: PTI)

आयकर व‍िभाग की तरफ से इनकम टैक्‍स र‍िटर्न (ITR Filing) फाइल करने की अंत‍िम त‍िथ‍ि 31 जुलाई तय की गई है. व‍िभाग की तरफ से बताया गया क‍ि क‍िसी भी तरह की पेनल्‍टी से बचने के ल‍िए समय से आईटीआर फाइल कर दें. आयकर विभाग लोगों को जुर्माने से बचने के लिए आखिरी मिनट तक इंतजार करने के बजाय जल्द से जल्द अपना फॉर्म सबमिट करने की सलाह दे रहा है. इस बीच, टैक्स पेयर्स अंतिम तिथि से पहले आयकर रिटर्न दाखिल करते समय ई-फाइलिंग पोर्टल पर समस्याओं की शिकायत कर रहे हैं और आईटीआर दाखिल करने की समय सीमा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.

आईटीआर फाइल करने वाले लोगों की तरफ से कहा जा रहा है क‍ि ई-फाइल‍िंग से जुड़ी वेबसाइट काम कर रही है. दूसरी तरफ इनकम टैक्‍स व‍िभाग की तरफ से लगातार आयकरदाताओं को जागरूक क‍िया जा रहा है.

#IncomeTaxReturn हुआ ट्रेंड