MP में साइबर तहसील व्यवस्था का लोकार्पण एक जनवरी को, अमित शाह को आमंत्रण
मध्य प्रदेश में साइबर तहसील व्यवस्था का एक जनवरी 2024 को लोकार्पण होने वाला है. इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह को आमंत्रित किया है.
भोपाल/नई दिल्ली, 29 दिसंबर : मध्य प्रदेश में साइबर तहसील व्यवस्था का एक जनवरी 2024 को लोकार्पण होने वाला है. इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह को आमंत्रित किया है.
मुख्यमंत्री डाॅ.यादव ने शुक्रवार को नई दिल्ली के प्रवास के दौरान गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उनसे राज्य में साइबर तहसील व्यवस्था के लोकार्पण कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की प्रदेश की जनता को दी गयी संकल्प-पत्र 23 की गारंटियों की पूर्ति के लिए राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित है. यह भी पढ़ें : Maharashtra Road Accident: महाराष्ट्र में बड़ा रोड़ एक्सीडेंट, रायगढ़ में ट्रैवल बस पलटने से दो की मौत, 55 घायल
इसी क्रम में राज्य सरकार ने एक जनवरी, 2024 से पूरे प्रदेश में साइबर तहसील की अवधारणा लागू करने का निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जानकारी दी कि साइबर तहसील व्यवस्था में आधुनिक तकनीक के उपयोग से बिना पृथक से आवेदन दिए पारदर्शी तरीके से रजिस्ट्री के 15 दिन की समय-सीमा में क्रेता के पक्ष में नामांतरण किया जा सकेगा और खसरा-नक्शा में भी तत्काल सुधार किया जा सकेगा.
प्रथम चरण में इस प्रक्रिया को केवल ऐसे अविवादित प्रकरणों में लागू किया जा रहा है, जहां विक्रय पूरे खसरे का है. बाद में इसे सभी प्रकार के अविवादित नामांतरण और बँटवारे में लागू किया जाएगा. साइबर तहसील के माध्यम से ऑनलाइन, पेपरलेस और फेसलेस प्रक्रिया से नामांतरण होने से प्रदेश शासन श्शासन से सुराज की दिशा में आगे बढ़ेगा
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2023 09:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

