Karnataka Shocker: 'इसको खत्म कर दो, छोड़ना मत.. पति को मारने के लिए कहती रही पत्नी, बॉयफ्रेंड ने गला दबाकर प्राइवेट पार्टी पर डंडे से किया हमला, विजयपुरा जिले से घटना आई सामने

कर्नाटक (Karnataka) के विजयपुरा जिले (Vijayapura District) के एक गांव से एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसके सामने आने के बाद हर कोई हैरान है. यहां पर एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को ही जान से मारने की कोशिश की.

Representational Image | Pixabay

विजयपुरा, कर्नाटक: कर्नाटक (Karnataka) के विजयपुरा जिले (Vijayapura District) के एक गांव से एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसके सामने आने के बाद हर कोई हैरान है. यहां पर एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को ही जान से मारने की कोशिश की. हालांकि इस घटना में पति की जान बच गई.लेकिन अब इस घटना की चर्चा पूरे गांव में हो रही है. इस घटना ने पूरे इलाकें में सनसनी मचा दी है. जानकारी के मुताबिक़ विजयपुरा जिले के इंडी गांव में रहनेवाले बिरप्पा पुजारी अपने घर पर सो रहे थे.

इस दौरान जब उनकी नींद खुली तो उन्होंने देखा की एक शख्स उनके सीने पर बैठकर उनका गला दबा रहा है और इस दौरान उसने शख्स के प्राइवेट पार्ट (Private Part) पर भी डंडे से हमला किया. ये कोई और नहीं था, बल्कि उसकी पत्नी का प्रेमी था. ये भी पढ़े:VIDEO: कर्नाटक में भाषा विवाद को लेकर बस कंडक्टर और ड्राइवर पर हमला, मराठी सीखने की दी धमकी

क्या है पूरी घटना?

बताया जा रहा है की जब बिरप्पा पुजारी हो रहे थे तो उनपर उनकी पत्नी (Wife) के बॉयफ्रेंड (Boyfriend) ने हमला कर दिया. उनकी पत्नी के बॉयफ्रेंड का नाम सिद्दप्पा बताया जा रहा है. इस दौरान पीड़ित पति ने ये भी आरोप लगाया की उनकी पत्नी प्रेमी को कह रही थी की ,' इसे खत्म कर दो, छोड़ना मत. पति की चीख पुकार सुनकर मकान मालिक मल्लिकार्जुन सुतार और उनकी पत्नी राजेश्वरी पहुंची और इस दौरान पत्नी दोनों को घर के अंदर आने से रोक रही थी, लेकिन वे जबरन घर में घुसे और इस दौरान आरोपी वहां से धमकी देकर फरार हो गया.

अवैध संबंध के कारण हुआ विवाद

पुलिस (Police) के मुताबिक़ सुनंदा और सिद्दप्पा के बीच अवैध संबंध थे. इसी वजह से बीरप्पा और सुनंदा के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे. शक जताया जा रहा है कि इन्हीं तनावों के चलते पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर यह साजिश रची.हमले में गंभीर रूप से घायल बीरप्पा को तुरंत हॉस्पिटल (Hospital) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.वहीं आरोपी सिद्दप्पा फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

 

Share Now

\