देश

UP: होली मनाने के लिए जननायक एक्सप्रेस से घर लौट रहे बिहार के 6 मजदूरों से लूटपाट, बरेली जंक्शन पर बेहोश मिले

बिहार जा रही जननायक एक्सप्रेस ट्रेन में सवार छह मजदूर बरेली जंक्शन पर बेहोश मिले. ये सभी बिहार के रहने वाले थे और अपनी कमाई लेकर होली मनाने के लिए घर लौट रहे थे. मंगलवार को यह घटना हुई.

UP: होली मनाने के लिए जननायक एक्सप्रेस से घर लौट रहे बिहार के 6 मजदूरों से लूटपाट, बरेली जंक्शन पर बेहोश मिले
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Wikimedia Commons)

बरेली, 9 मार्च : बिहार जा रही जननायक एक्सप्रेस ट्रेन में सवार छह मजदूर बरेली जंक्शन पर बेहोश मिले. ये सभी बिहार के रहने वाले थे और अपनी कमाई लेकर होली मनाने के लिए घर लौट रहे थे. मंगलवार को यह घटना हुई. उन्हें कथित तौर पर उस गिरोह द्वारा निशाना बनाया गया था जो ट्रेनों में यात्रियों को ड्रग्स देकर लूटता है. राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां अभी तक उन्हें होश नहीं आया है.

पीड़ितों का नकदी और सामान गायब पाया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को जीआरपी को डी1 कोच में एक यात्री का फोन आया कि ट्रेन में छह यात्री बेहोश पड़े हैं. उनका कीमती सामान गायब था और सभी के पास अमृतसर से दरभंगा तक के यात्रा टिकट थे. स्टेशन हाउस अधिकारी ने कहा कि हमने अपनी जांच शुरू कर दी है. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: तेल की कीमतों में वृद्धि की अपवाहों के बीच पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें

सभी पीड़ितों को निगरानी में रखा गया है और उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है. वे कभी भी बरेली पहुंचेंगे. हमने सभी अधिकारियों को रेलवे स्टेशनों पर संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए सतर्क कर दिया है. सह-यात्रियों से खाने-पीने की चीजें स्वीकार करते समय बेहद सतकर्ता बरतने को कहा है. साथ ही अनधिकृत विक्रेताओं से कोई भी खाद्य पदार्थ नहीं खरीदने को कहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2022 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).