देश

भोजपुरी गायक विनय शर्मा दिल्ली में 20 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार

100 से अधिक गाने गा चुके भोजपुरी गायक को राष्ट्रीय राजधानी में नशीला पदार्थ बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. विनय शर्मा के रूप में पहचाने गए आरोपी को 21.508 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया.

भोजपुरी गायक विनय शर्मा दिल्ली में 20 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 13 अगस्त : 100 से अधिक गाने गा चुके भोजपुरी गायक को राष्ट्रीय राजधानी में नशीला पदार्थ बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. विनय शर्मा के रूप में पहचाने गए आरोपी को 21.508 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया.

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) घनश्याम बंसल ने कहा कि पश्चिम जिले के नारकोटिक्स स्क्वॉड के कर्मचारियों को 10 अगस्त को विशेष सूचना मिली थी कि विनय नाम का एक ड्रग तस्कर इंद्रपुरी के टोडापुर गांव के शास्त्री मार्ग टी प्वाइंट पर किसी से मिलने आएगा.इसके बाद पुलिस की एक टीम गठित की, जिसने टोडापुर के पास जाल बिछाया और सुबह करीब साढ़े 10 बजे आरोपी विनय को देखा गया. यह भी पढ़ें : आजादी के अमृत महोत्सव पर गृहमंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर पत्नी संग फहराया तिरंगा

डीसीपी बंसल ने कहा, "पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया. तलाशी में उसके पास से कुल 21.508 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया." इसी के तहत पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी गायक को गिरफ्तार कर लिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2022 11:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).