Video: वाराणसी से मथुरा के बीच ट्रेन में आरपीएफ ने यात्री के साथ की बदसलूकी, यात्री ने AC बंद होने की डीआरएम से की थी शिकायत
ट्रेनों में अक्सर मारपीट की घटनाएं सामने आती है. अब ऐसी ही एक यात्री के साथ आरपीएफ पुलिस ने मारपीट की है. दरअसल यात्री ने एसी बंद होने की शिकायत की थी. जिसके कारण यात्री को आरपीएफ पुलिस घसीटकर ले गई.
मथुरा, उत्तर प्रदेश: ट्रेनों में अक्सर मारपीट की घटनाएं सामने आती है. अब ऐसे ही एक यात्री के साथ आरपीएफ पुलिस ने धक्का मुक्की की और उसको घसीटा . दरअसल यात्री ने एसी बंद होने की शिकायत की थी. जिसके कारण यात्री को आरपीएफ पुलिस घसीटकर ले गई. जानकारी के मुताबिक़ ट्रेन नंबर 13247 में वाराणसी से मथुरा के दौरान एसी क्लास का एसी बंद हो गया था.
जिसके कारण एक यात्री ने इसकी शिकायत लखनऊ के डीआरएम से की, लेकिन काफी देर तक जब किसी भी तरह की कोई सुनवाई नहीं की गई और एसी को दुरुस्त नहीं किया गया तो गुस्साएं यात्री ने चेन पुलिंग कर दी. चेन पुलिंग करने के बाद आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची और यात्री के साथ धक्का मुक्की की और उसे घसीटते हुए ले गई. ये भी पढ़े:VIDEO: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने तोड़ दिया दरवाजे का शीशा, बिना टिकट वाली भीड़ ने किया परेशान, वीडियो वायरल
आरपीएफ ने की यात्री के साथ बदसलूकी
#Varanasi से #Mathura जाने वाली ट्रेन के AC–3 कोच का एसी खराब था. यात्रियों ने #Lucknow #DRM से शिकायत की.पर कोई सुनवाई नहीं हुई. उमस और घुटन से परेशान एक यात्री ने चेन पुलिंग कर अपना विरोध जताया तो #GRP वाले तमाम यात्रियों के विरोध के बावजूद भी उस यात्री को जबरन घसीट ले गए. pic.twitter.com/wBZkioObdL
— Ruby Arun रूबी अरुण 🇮🇳 (@arunruby08) October 27, 2024
सोशल मीडिया पर इस घटना का पूरा वीडियो वायरल हुआ है. इस दौरान लोग ट्रेन के टीटीई से भी नाराज हुए, लोगों का कहना था की टीटीई ने शिकायत लिखी, लेकिन उसने ये नहीं बताया की चेन पुलिंग क्यों की गई. इस वीडियो को @arunruby08 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. जिसपर लोग जमकर रेलवे और रेलवे मंत्री पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे है. हालांकि कुछ यात्री की भी गलती होने की बात कह रहे है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2024 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

