Sultanpur Shocker: खाना मांगने पर पत्नी ने छत से धकेला, पति की हुई मौत, सुल्तानपुर में परिजनों ने बहु पर लगाएं आरोप

सुल्तानपुर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है.जहां पर एक पति की छत से गिरकर मौत हो गई तो वही पत्नी पर मृतक की मां और बेटे ने छत से धकेलने का आरोप लगाया है.

Representative Image | X

सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश: सुल्तानपुर के कांशीराम कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने पति को छत से धक्का देकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान 40 वर्षीय दिलशाद के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दिलशाद ने अपनी पत्नी से खाना मांगा था, जिससे पत्नी गुस्से में आ गई और दोनों के बीच झगड़ा हुआ.मृतक की मां ने अपनी बहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

उनका कहना है कि बहू अक्सर मोबाइल पर किसी से बात करती थी और पहले भी तीन बार घर छोड़कर भाग चुकी थी. मृतक के बेटे ने भी बयान दिया है कि उसके पिता ने केवल खाना मांगा था, जिस पर मां गुस्से में आ गई और झगड़ा करते हुए छत से धक्का दे दिया.ये भी पढ़े:UP Shocker: प्रेमी के प्यार में पागल पत्नी ने पति की हत्या कर शव को ड्रम में बंद कर सीमेंट से सील किया,आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने की जांच शुरू

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है और सबूत जुटाए जा रहे हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

घटना से परिसर में खलबली

इस घटना से सुल्तानपुर में बड़ी खलबली मच गई है. स्थानीय लोग भी इस घटना से हैरान हैं. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और जल्द ही ही इस मौत का खुलासा होगा.

 

Share Now

\