ओडिशा: तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस वैन को मारी टक्कर, सड़क दुर्घटना में 2 पुलिसकर्मियों की मौत
ओडिशा के झारसुगुड़ा में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस वैन को टक्कर मार दी जिसमें दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.
भुवनेश्वर: ओडिशा के झारसुगुड़ा में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस वैन को टक्कर मार दी जिसमें दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. पुलिस ने कहा कि दुर्घटना उस समय हुई जब ओडिशा विशेष सशस्त्र पुलिस बलों (ओएसएपी) को ले जा रही एक वैन की झारसुगुड़ा जिले के बेलापहर के राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर तेज रफ्तार ट्रक से सीधी टक्कर हो गई.
ये पुलिसकर्मी ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के जिले के निर्धारित दौरे से पहले तैनाती के लिए झारसुगुड़ा के बनहरपाली जा रहे थे.
मुख्यमंत्री ने दोनों पुलिस कर्मियों के परिजनों को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. उन्होंने मृतक के परिवार के एक सदस्य के लिए सरकारी नौकरी की भी घोषणा की.
संबंधित खबरें
LPG Shortage News: मुंबई में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी, होटल और बीएमसी स्कूलों के मिड डे मील पर पड़ा असर
IndiGo ने लगाया फ्यूल चार्ज, 14 मार्च से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 425 से 2,300 तक अतिरिक्त शुल्क
भारत में कम उम्र की महिलाओं में बढ़े ब्रेस्ट कैंसर के मामले
ईरान युद्ध का भारत पर असर, लाखों की संख्या में फंसे भारतीय
\