Moradabad Shocker: महिला ने अपने 15 दिन के बच्चे को फ्रीजर में लिटाया, मासूम के रोने पर परिजनों ने निकाला बाहर, मुरादाबाद की घटना से लोग हैरान
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुरादाबाद (Moradabad) में एक हैरान करनेवाली घटना सामने आई है. एक महिला ने अपने 15 दिन के मासूम बच्चे को फ्रीजर (Freezer) में लिटा दिया और सोने के लिए चली गई. जब बच्चे के रोने की आवाज परिजनों ने सुनी तो वे शॉक हो गए.
मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुरादाबाद (Moradabad) में एक हैरान करनेवाली घटना सामने आई है. एक महिला ने अपने 15 दिन के मासूम बच्चे को फ्रीजर (Freezer) में लिटा दिया और सोने के लिए चली गई. जब बच्चे के रोने की आवाज परिजनों ने सुनी तो वे शॉक हो गए.इसके बाद परिजनों ने बच्चे को बाहर निकाला. इसमें बच्चे की बाल बाल जान बच गई. बताया जा रहा है की बच्चे की मां को पोस्टपार्टम साइकोसिस (Postpartum Psychosis) नामक बीमारी से ग्रस्त है. जानकारी के मुताबिक़ महिला करुला की रहनेवाली है. 15 दिन पहले महिला का प्रसव (Delivery) हुआ है और उसी दौरान महिला इस अजीबो गरीब बीमारी की चपेट में आई.
बताया जा रहा है की परिजनों को पहले लगा की ये कोई जादू टोने वाली बीमारी है, इसके लिए उन्होंने महिला की झाड़ फूंक भी करवाई थी. ये भी पढ़े:VIDEO: बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे रुके छात्रों पर गिरी बिजली, 5 स्टूडेंट्स झुलसे, मुरादाबाद के यूनिवर्सिटी का वीडियो आया सामने
मासूम को फ्रीजर में लिटा दिया
जब परिजनों ने महिला का इलाज झाड़ फूंक के जरिए करवाया. लेकिन कोई सुधार नहीं होने की वजह से महिला को डॉक्टर को दिखाया गया. जिसके बाद साइकेट्रिस्ट (Psychiatrist) डॉ. कार्तिकेय के पास ले जाया गया और जहां डॉक्टर ने बताया की महिला को पोस्ट पार्टम साइकोसिस बीमारी है. डॉक्टर ने बताया की महिला डिप्रेशन में चली गई है और अपनी महिला वास्तविकता से संपर्क खो चुकी है और अपने बच्चे को भी नुकसान पहुंचा सकती है.
बच्चे की बाल बाल बची जान
इस घटना में बच्चे के परिजन समय पर पहुंचे और मासूम को फ्रीजर (Freezer) से बाहर निकाला. थोड़ी देर और होती तो बच्चे के साथ अनहोनी भी हो सकती थी. इस घटना के बाद अब महिला को लेकर घर के लोग भी चिंतित हो गए है.