News

VIDEO: ग्वालियर शहर में हार्ट अटैक से सड़क पर तड़प रहा था शख्स, सब इंस्पेक्टर ने CPR देकर बचा ली जान, वीडियो सामने आने के बाद अधिकारी की हो रही है जमकर तारीफ

किसी भी जगह पर लोगों के साथ हार्ट अटैक की घटनाएं सामने आ रही है. ऐसी ही एक घटना ग्वालियर शहर से सामने आई है. जहांपर एक शख्स को हार्ट अटैक आने पर पुलिस सब इंस्पेक्टर ने सीपीआर देकर उसकी जान बचाई.

VIDEO: ग्वालियर शहर में हार्ट अटैक से सड़क पर तड़प रहा था शख्स, सब इंस्पेक्टर ने CPR देकर बचा ली जान, वीडियो सामने आने के बाद अधिकारी की हो रही है जमकर तारीफ
Credit-(X,@NDTVMPCG)

ग्वालियर, मध्य प्रदेश: किसी भी जगह पर लोगों के साथ हार्ट अटैक की घटनाएं सामने आ रही है. ऐसी ही एक घटना ग्वालियर शहर से सामने आई है. जहांपर एक शख्स को हार्ट अटैक आने पर पुलिस सब इंस्पेक्टर ने सीपीआर देकर उसकी जान बचाई. बताया जा रहा है की इसके बाद मरीज को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है और अभी मरीज की हालत ठीक है. पुलिस सब इंस्पेक्टर का नाम राजकुमार बौद्ध बताया जा रहा है. जिसने मरीज की जान  बचाई.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो के सामने आने के बाद लोग इस पुलिस सब इंस्पेक्टर की तारीफें कर रहे है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @NDTVMPCG नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: ताजमहल घुमने आएं पर्यटक को अचानक आया हार्ट अटैक, दोस्तों ने CPR देकर बचाई जान, वीडियो वायरल

मरीज को पुलिस सब इंस्पेक्टर ने दिया सीपीआर

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक़ एक शख्स एक्टिवा गाड़ी पर जा रहा था. इस दौरान उसे हार्ट अटैक आया और वह गाड़ी से नीचे गिरा गया. इसी दौरान पुलिस सब इंस्पेक्टर राजुकमार बौद्ध वहां से जा रहे थे और उन्होंने भीड़ को देखा तो वे रुक गए. इसके बाद उन्होंने तड़पते हुए शख्स को देखा, जिसे हार्ट अटैक आया हुआ था. बिना देर किए पुलिस सब इंस्पेक्टर ने मरीज को सीपीआर देना शुरू किया और उसकी जान बचाई. इसके बाद एम्बुलेंस से हॉस्पिटल भी पहुंचाया और एडमिट करवाया. इस तरह पुलिस अधिकारी ने इस शख्स की जान बचाई.

कई लोग हो रहे है हार्ट अटैक के शिकार

इस घटना के बाद सब इंस्पेक्टर ने मरीज की जान बचाई. इसके बाद जब मरीज की हालत में थोड़ा बहुत सुधार हुआ तो मरीज ने अपना नाम घनश्याम गौर बताया. मरीज ने बताया की वे काम करके अपने गांव बहोड़ापुर जा रहे थे. इसके बाद पुलिस अधिकारी ने मरीज से नंबर लेकर इस घटना की जानकारी उन्हें भी दी. इस घटना के बाद पुलिस सब इंस्पेक्टर राजुकमार बौद्ध की सभी लोग तारीफें कर रहे है. बता दें की हार्ट अटैक की घटनाएं कुछ वर्षों में काफी ज्यादा बढ़ गई है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2025 02:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).