News

VIDEO: गाजियाबाद में थार सवार युवकों ने युवती की स्कूटी को मारी टक्कर, फिर की बदतमीजी, आरोपी युवक हुए फरार, वीडियो आया सामने

गाजियाबाद में स्कूटी सवार युवतियों को थार जीप से पहले टक्कर मारी गई. इसके बाद जब युवतियों ने विरोध किया तो उनसे गालीगलौज की गई और आरोपी मौके से फरार हो गए.

VIDEO: गाजियाबाद में थार सवार युवकों ने युवती की स्कूटी को मारी टक्कर, फिर की बदतमीजी, आरोपी युवक हुए फरार, वीडियो आया सामने
Credit-(Twitter-X)

गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में स्कूटी सवार युवतियों को थार जीप से पहले टक्कर मारी गई. इसके बाद जब युवतियों ने विरोध किया तो उनसे गालीगलौज की गई और आरोपी मौके से फरार हो गए. ये घटना गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद के मोहन नगर की है.

बताया जा रहा है की युवक जीप छोड़कर फरार हो गए. जीप की नंबर प्लेट गिर गई थी. जिसको युवती ने उठा लिया. युवतियों के मुताबिक़ थार जीप काफी तेज रफ़्तार थी, सामने ट्रक होने की वजह से हमनें गाड़ी रोकी तो उसने टक्कर मार दी. जब उससे युवतियों ने बात की तो इन युवकों ने युवतियों से काफी बदतमीजी की. इसके बाद सभी कार सवार युवक मौके से फरार हो गए. ये भी पढ़े:Video: रील बनाते समय हाथ से फिसला मोबाइल, पकड़ने के लिए गई लड़की छठे फ्लोर से गिरी नीचे, गाजियाबाद की घटना

युवतियों की स्कूटी को मारी टक्कर 

बता दें की इससे पहले भी गाजियाबाद और नोएडा में दबंगों की ओर से मारपीट और विवाद की घटनाएं सामने आई है. इसके साथ ही इनके वीडियो भी वायरल हुए थे.इस घटना के बाद काफी देर तक सड़क पर हंगामा मचा रहा है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @Jyoti_karki_ नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2024 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).