VIDEO: UP की स्कूलों का हाल बेहाल! रसोईयां और फोर्थ ग्रेड कर्मचारी स्टूडेंट्स को पढ़ा रहे है, फर्रुकाबाद में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़
उत्तर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली कई बार सुर्ख़ियों में रहती है. इस बार राज्य का शिक्षा विभाग सुर्खियों में है. दरअसल फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर पालिका की स्कूलों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है.
फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली कई बार सुर्ख़ियों में रहती है. इस बार राज्य का शिक्षा विभाग सुर्खियों में है. दरअसल फर्रुकाबाद के कायमगंज नगर पालिका की स्कूलों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है. इस स्कूल में 88 के करीब विद्यार्थी पढ़ते है, लेकिन इन्हें पढ़ाने के लिए केवल एक ही शिक्षिका है. वह भी ऑफिस में बैठी होती है. जिसके कारण इन बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी स्कूल के रसोइयां और फोर्थ ग्रेड कर्मचारी पर आ गई है.
स्कूल के बच्चों को रसोईया पढ़ा रही है. जिसके कारण अब देश का भविष्य कैसा होगा, ये आप समझ सकते है. इस स्कूल का वीडियो सामने आया है, जिसको सोशल मीडिया X पर @News1IndiaTweet नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: स्कूल पहुंचे स्टूडेंट्स से करवाई जा रही है सफाई, हाथों में झाड़ू लेकर परिसर साफ करते दिखे छात्र, बांदा जिले का वीडियो आया सामने
फर्रुखाबाद में सरकारी स्कूलों का हाल बेहाल
बच्चों के भविष्य से किया जा रहा खिलवाड़
स्कूलो में शिक्षा व्यवस्था रसोईया व फोर्थ क्लास कर्मचारियों के हवाले ,
24 से अधिक स्कूल की शिक्षा बे पटरी
सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की जगह पड़ा रहे रसोईया फोर्थ क्लास कर्मचारी
बच्चों के जीवन से फर्रुखाबाद में किया… pic.twitter.com/6npi0uEUNU
— News1India (@News1IndiaTweet) March 29, 2025
बच्चों के भविष्य से किया जा रहा खिलवाड़
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में 24 ऐसे सरकारी स्कूल है. जहांपर शिक्षक नहीं है. इस स्कूल में भी 88 स्टूडेंट्स है, जिन्हें पढ़ाने के लिए केवल एक ही शिक्षिका है. जिसके कारण शिक्षिका ने पढ़ाने की जिम्मेदारी रसोईया पर दे दी है. रसोईया ने बताया कि वह और शिक्षिका बच्चों को पढ़ाती है.
कायमगंज नगर पालिका में है 13 स्कूलें
बताया जा रहा है की फर्रुकाबाद के कायमगंज नगर पालिका के अंतर्गत 13 स्कूलें है. जहां इसी तरीके से बच्चों को पढ़ाया जाता है. कही कही पर तो शिक्षक भी नहीं है. इस वीडियो के सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश की शिक्षक विभाग की पोल भी खुल गई है और बच्चों के भविष्य के साथ किस तरह से खिलवाड़ किया जा रहा है, ये भी सामने आ गया है. विद्यार्थियों के लिए स्कूल में किसी भी तरह की व्यवस्था नहीं दिखाई दे रही है. विद्यार्थियों को गर्मी में बिना पंखे के बैठकर पढ़ाया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2025 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

