Man Dragged By Car: बेंगलुरु में 'रोड रेज', शख्स को कार के बोनट पर एक KM तक घसीटा, VIDEO वायरल

बेंगलुरु में हुई 'रोड रेज' की एक घटना में एक व्यक्ति को कार के बोनट पर एक किलोमीटर तक घसीटने का मामला सामने आया है.

Man Dragged By Car (Photo Credit : Twitter)

बेंगलुरु, 20 जनवरी: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शुक्रवार को हुई 'रोड रेज' की एक घटना में एक व्यक्ति को कार के बोनट पर एक किलोमीटर तक घसीटने का मामला सामने आया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. Man Dragged By Car in Delhi: कार से टक्कर मारने के बाद शख्स को बोनट पर घसीटा, CCTV वीडियो आया सामने

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दर्शन नामक एक व्यक्ति को कार पर बैठने के लिए संघर्ष करते हुए देखा जा सकता है, कार को कथित तौर पर प्रियंका नाम की एक महिला चला रही थी.

पुलिस के मुताबिक, दर्शन की कार और प्रियंका की कार के बीच ज्ञानभारती मेन रोड पर सुबह एक टक्कर हो गयी थी. प्रियंका की कार कथित तौर पर दर्शन की कार से टकरा गई थी, जिसके बाद दर्शन अपनी कार से बाहर आ गया. जब दर्शन ने प्रियंका की कार को रोकने और उसमें सवार लोगों से बात करने की कोशिश की, तो प्रियंका ने कथित तौर पर कार की गति तेज कर दी और वहां से फरार हो गई. इस डर के मारे कि कहीं वह कार के नीचे आकर कुचल न जाए, दर्शन तेजी से कूदा और कार के बोनट पर चढ़ गया. इसके बाद प्रियंका की कार करीब एक किलोमीटर तक चली और इस दौरान दर्शन कार के बोनट पर ही बैठा रहा.

इस घटना को लेकर प्रियंका, उसके पति और एक अन्य व्यक्ति पर हत्या के प्रयास और साजिश के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. आरोपी महिला के पति प्रमोद ने भी दर्शन और उसके तीन दोस्तों के खिलाफ मारपीट और उसकी पत्नी से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है.

पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now