देश

Bihar News: बिहार के बांका में दामाद को हुआ अपनी सास से प्यार, ससुर ने करा दी दोनों की शादी

बिहार के बांका में सास और दामाद के बीच अजब प्रेम की गजब कहानी सुनने को मिली है. यहां एक शख्स ने अपनी सास से शादी रचा ली है. यह सब तब हुआ जब ससुस को उनके बीच के चोरी-छिपे चल रहे प्रेम संबंध के बारे में पता चल गया. हालांकि, इस शादी से पहले ही दामाद ने सास से कोर्ट मैरिज कर ली थी.

Bihar News: बिहार के बांका में दामाद को हुआ अपनी सास से प्यार, ससुर ने करा दी दोनों की शादी
Representational Image | Pixabay

Bihar News: बिहार के बांका में सास और दामाद के बीच अजब प्रेम की गजब कहानी सुनने को मिली है. यहां एक शख्स ने अपनी सास से शादी रचा ली है. यह सब तब हुआ जब ससुस को उनके बीच के चोरी-छिपे चल रहे प्रेम संबंध के बारे में पता चल गया. हालांकि, इस शादी से पहले ही दामाद ने सास से कोर्ट मैरिज कर ली थी.

जानकारी के मुताबिक, दोनों सास-दामाद की उम्र के बीच 10 साल का अंतर है. सिकंदर यादव, जो कि 45 वर्ष के हैं और दो बच्चों के पिता हैं. जबकि, उनकी सास गीता देवी की उम्र 55 वर्ष है.

ये भी पढ़ें: Delhi School Bomb Threat: दिल्ली पब्लिक, मदर मैरी और संस्कृति स्कूल में बम की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी- VIDEO

दामाद को हुआ सास से प्यार, ससुर ने करवाई दोनों की शादी

बताया जा रहा है कि बांका के हिरमोती गांव निवासी दिलेश्वर दरवे ने अपनी बेटी की शादी करीब ढाई दशक पहले जिले के कटोरिया प्रखण्ड के धोबनी के सिकंदर यादव से की थी. शादी के कुछ उनकी बेटी की मौत हो गई. इसके बाद उनके दामाद सिकंदर ने दूसरी शादी कर ली. लेकिन, वह भी असफल रही और सिकंदर ने दूसरी पत्नी को तलाक दे दिया. इसके बाद सिकंदर का फिर से पहली पत्नी के मायके आना-जाना लगा रहा. वह फोन पर अपनी 45 वर्षीय सास गीता देवी से बात भी करता था. इस बीच बातचीत कब प्यार में बदल गई, दोनों को पता ही नहीं चला.

इस कहानी में ट्विस्ट तब आया, जब गीता के पति, दिलेश्वर दरवे ने एक दिन इन दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद तो गांव की पंचायत में इस बात का खुलासा हुआ और सिकंदर ने अपने दिल की बात सबके सामने रखी. अंत में पंचायत और दिलेश्वर दर्वे ने इनकी शादी की सहमति दे दी

हैरानी की बात यह रही कि इस शादी की सारी व्यवस्था भी खुद गीता के पति दिलेश्वर दरवे ने की. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें सिकंदर अपनी सास, अब पत्नी बनी गीता देवी के माथे पर सिंदूर लगाते नजर आ रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2024 09:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).