देश

Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली पब्लिक, मदर मैरी और संस्कृति स्कूल में बम की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी- VIDEO

देश की राजधानी दिल्ली के तीन बड़े स्कूल को सुबह-सुबह बम की धमकी मिली है. जिसके बाद दिल्ली में हड़कंप मच गया है. जिन तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. उनके नाम दिल्ली पब्लिक, मदर मैरी और संस्कृति स्कूल हैं

Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली पब्लिक, मदर मैरी और संस्कृति स्कूल में बम की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी- VIDEO
(Photo Credits ANI)

Delhi Schools Bomb Threat: देश की राजधानी दिल्ली के तीन बड़े स्कूल को सुबह-सुबह बम की धमकी मिली है. जिसके बाद दिल्ली में हड़कंप मच गया है. जिन तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. उनके नाम दिल्ली पब्लिक, मदर मैरी और संस्कृति स्कूल हैं. इन स्कूलों में बम होने की धमकी ईमेल के जरिए सूचना भेज दी गई है. तीनों स्कूलों को बम की धमकी मिलने के बाद मौके पर बम निरोधी दस्ता, दिल्ली पुलिस और दमकल की टीम मौजूद है.

बम की खबर के बाद दिल्ली पब्लिक, मदर मैरी स्कूल, मयूर विहार स्कूल में सर्च ऑपरेशन जारी है. सर्च ऑपरेशन का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल को खाली कराया जा रहा है और परिसर की गहन जांच की जा रही है. यह भी पढ़े: Delhi School Bomb Threat: दिल्ली पब्लिक, मदर मैरी और संस्कृति स्कूल में बम की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

दिल्ली के तीन बड़े स्कूल में बम की धमकी:

स्कूल को मिली बम की धमकी:

बम की खबर के बाद तीनों स्कूलों में अफरा-तफरी का माहौल है. सुबह- सुबह कुछ पैरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर चले गए. वहीं कुछ अपने बच्चों को लेकर पहुंचे. लेकिन तीनों स्कूलों को जैसे ही बम की धमकी की खबर मिली. वैसे ही जो पैरेंट्स अपने बच्चे को लेकर स्कूल पहुंचे थे, या जो छोड़कर चले गए. सूचना मिलने के बाद हर कोई परेशान हो गया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2024 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).