Amethi Shocker: प्रेमी के संग भाग रही थी 5 बच्चों की मां, बेटी के रोकने पर खौलता हुआ पानी लड़की पर फेंका, बुरी तरह से झुलसी, अमेठी की भयावह घटना
अमेठी के गौरीगंज थाना के अंतर्गत आनेवाले राघीपुर गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जहांपर एक निर्दयी पांच बच्चों की मां ने अपनी ही बेटी पर खौलता हुआ पानी फेंक दिया. जिसके कारण लड़की गंभीर रूप से झुलस गई है.
अमेठी, उत्तर प्रदेश: अमेठी जिले के गौरीगंज थाना अंतर्गत राघीपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शुक्रवार तड़के एक महिला ने अपनी ही बेटी पर खौलता हुआ पानी डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई. बेटी की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने मां को गैर-जिम्मेदाराना कदम उठाने से रोकने की कोशिश की.बताया जा रहा है कि महिला का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध चल रहा था. वह कई दिनों से अपने प्रेमी के साथ घर छोड़ने की योजना बना रही थी. शुक्रवार सुबह वह चुपचाप घर से निकलने ही वाली थी कि तभी उसकी बेटी ने उसे रोक लिया और इस कदम के खिलाफ विरोध जताया.
इस दौरान गुस्से में महिला ने अपनी बेटी पर ही रसोई में खौलता हुआ पानी उठाया और बेटी पर फेंक दिया. ये भी पढ़े:VIDEO: घोर कलयुग! 5 बच्चों की मां सगे भांजे के साथ हुई फरार, घर से गहने और कैश भी ले गई, चित्रकूट जिले में न्याय की उम्मीद में भटक रहा है पति
गुस्साई मां ने रसोई से खौलता पानी उठाकर बेटी पर डाल दिया
बेटी का विरोध महिला को नागवार गुजरा। गुस्से में बौखलाई मां ने रसोई से खौलता पानी उठाया और अपनी ही बेटी पर उड़ेल दिया. इस हमले में किशोरी बुरी तरह झुलस गई और उसकी चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे.
एम्स रायबरेली में भर्ती
परिवार ने तुरंत पीड़िता को रायबरेली स्थित एम्स हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है.डॉक्टरों के मुताबिक, पीड़िता के शरीर का बड़ा हिस्सा जल चुका है और उसे विशेष देखभाल में रखा गया है.घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने गांव में पहुंचकर शुरुआती जांच शुरू कर दी है.पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला का प्रेम संबंध कब से चल रहा था और उसने यह खतरनाक कदम क्यों उठाया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2025 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

