News

Ambernath Shocker: अंबरनाथ में नवजात बच्ची को बिल्डिंग से नीचे डक्ट में फेंका, मासूम की हुई मौत, महिला और उसकी मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अंबरनाथ में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जहांपर महिला ने अपने नवजात बच्ची को बिल्डिंग से नीचे फेंक दिया. जिसके कारण बच्ची की मौत हो गई.

Ambernath Shocker: अंबरनाथ में नवजात बच्ची को बिल्डिंग से नीचे डक्ट में फेंका, मासूम की हुई मौत, महिला और उसकी मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Credit-(Latestly.Com)

Ambernath Shocker: अंबरनाथ में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जहांपर महिला ने अपने नवजात बच्ची को बिल्डिंग से नीचे फेंक दिया. जिसके कारण नवजात की मौत हो गई. इस घटना के बाद अंबरनाथ में खलबली मच गई. घटना वेस्ट अंबरनाथ के शंकर हाइट्स की बताई जा रही है. इसमें बच्ची को जन्म देनेवाली महिला और उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना अंबरनाथ पश्चिम के शंकर हाइट्स फेज-2 के डी विंग में हुई. इसी बिल्डिंग में महिला अपनी मां के साथ रहती थी. रात में उसने घर में एक बच्ची को जन्म दिया और फिर बच्ची को बाथरूम से बिल्डिंग की डक्ट में फेंक दिया.सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर इस पर पड़ी तो उन्होंने इसकी जानकारी पूर्व स्थानीय नगरसेवक उमेश पाटिल को दी. इसके बाद उमेश पाटिल मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया. ये भी पढ़े:Ambernath Shocker: बिस्किट कंपनी में अपनी मां के साथ आएं तीन साल के मासूम की मशीन में फंसने से मौत, ठाणे जिले के अंबरनाथ एमआईडीसी की घटना

पूर्व स्थानीय नगरसेवक उमेश पाटिल ने बताया कि अंबरनाथ शहर में हुई यह घटना एक शर्मनाक घटना है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद अंबरनाथ पश्चिम पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात शिशु के शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया.

इस महिला और उसकी मां दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. संबंधित महिला अविवाहित है और आशंका जताई जा रही है कि उसने शादी से पहले जन्मे बच्चे को फेंक दिया क्योंकि वह ऐसा नहीं चाहती थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2024 07:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).