VIDEO: बारात जाने के बाद दुल्हे के घर पहुंचे दो युवकों ने की चोरी, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर की जमकर पिटाई, अंबेडकरनगर के लाभापार गांव की घटना

शादी में बारात जाने के बाद दुल्हे के घर पर दो युवक चोरी के इरादे से पहुंचे और महिलाओं की चेन खींचकर भागने लगे. इस दौरान लोगों ने शोर मचाया और दोनों पकड़े गए.

Credit-(X,@bstvlive)

अंबेडकरनगर, उत्तर प्रदेश: शादी में बारात जाने के बाद दुल्हे के घर पर दो युवक चोरी के इरादे से पहुंचे और महिलाओं की चेन खींचकर भागने लगे. इस दौरान लोगों ने शोर मचाया और दोनों पकड़े गए. इसके बाद ग्रामीणों ने इन्हें पकड़कर पेड़ से बांध दिया और जमकर दोनों की पिटाई की. ये घटना अंबेडकरनगर के जलालपुर थाना क्षेत्र के लाभापार गांव में हुई. जानकारी के मुताबिक़ मालीपुर बाजार में स्थित मैरिज हॉल में बारात आई हुई थी.

इस दौरान दो युवक दुल्हे के घर में घुस गए और महिलाओं की चेन छीनकर भागने का प्रयास किया. इस दौरान लोगों ने इन्हें पकड़ लिया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @bstvlive नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: जंगल में दबंग ने एक युवक को पेड़ से बांधकर बेल्ट से बेरहमी से पीटा, उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का वीडियो आया सामने

पेड़ से बांधकर दो युवकों की पिटाई 

लोगों ने युवकों को पेड़ से बांधकर की पिटाई

लोगों का आरोप है कि दोनों युवक घर में घुसे और महिलाओं की चेन छीनकर भागने लगे. इसके बाद उन्हें पकड़ा गया और इन्हें पेड़ से बांध दिया गया.

युवक बता रहे है खुद को निर्दोष

इस घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सुचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को हिरासत में लिया. हालांकि दोनों युवक अपने आपको निर्दोष बता रहे है. इस मामले में जलालपुर पुलिस आगे की जांच कर रही है.

 

Share Now

\