VIDEO: जंगल में दबंग ने एक युवक को पेड़ से बांधकर बेल्ट से बेरहमी से पीटा, उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का वीडियो आया सामने
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एक वीडियो सामने आया है. जिसमें एक शख्स बेल्ट से दुसरे युवक की पेड़ से बांधकर पिटाई कर रहा है. इस दौरान शख्स पेड़ से बंधे युवक को गालियां भी देता है और युवक उससे माफ़ी मांग रहा है.
प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एक वीडियो सामने आया है. जिसमें एक शख्स बेल्ट से दुसरे युवक की पेड़ से बांधकर पिटाई कर रहा है. इस दौरान शख्स पेड़ से बंधे युवक को गालियां भी देता है और युवक उससे माफ़ी मांग रहा है और छोड़ देने की गुहार लगा रहा है.
इस घटना के बाद और इस वीडियो के वायरल होने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है. इस दौरान शख्स जब इस युवक को पीट रहा होता है, तो आसपास काफी लोग होते है, लेकिन वे इसे बचाने की, या फिर रोकने का किसी भी तरह का कोई प्रयास नहीं करते. ऐसा बताया जा रहा है की बीवी से चुगली करने के कारण शख्स ने इस युवक की जमकर पिटाई की. ये भी पढ़े:Video: मानसिक बीमार बच्चे के साथ दबंग ने की बीच सड़क पर जमकर मारपीट, लोग देखते रहे तमाशा, उत्तरप्रदेश के महाराजगंज का वीडियो हुआ वायरल
युवक को पेड़ से बांधकर बेल्ट से पीटा
प्रतापगढ़ में एक दबंग ने युवक को जंगल में ले जाकर पेड़ से बांधकर बेल्ट से बेरहमी से पीटा। बताया जा रहा है कि युवक ने दबंग के अवैध संबंधों की जानकारी उसके परिजनों को दी थी, जिससे नाराज होकर उसने यह तालिबानी सजा दी। #pratapgarh pic.twitter.com/kGKJbbSMvE
— Pawan Kumar Sharma (@pawanks1997) November 10, 2024
जानकारी के मुताबिक़ ये घटना उदयपुर थाना इलाके के 10 किलोमीटर दूर रायबरेली के सई नदी किनारे के जंगल की है.अठेहा का निवासी शख्स युवक को अपने साथी की मदद से जंगल ले गया और वहां जाने पर उसने युवक के दोनों हाथ पेड़ से पीछे की ओर बांध दिए.
इसके बाद उसकी जमकर बेल्ट से पिटाई करने लगा. कई देर तक शख्स इस युवक की बेल्ट से पिटाई करता रहा है और युवक चिल्लाता रहा. इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके आधार पर पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @pawanks1997 नाम के अकाउंट से शेयर किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2024 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

