News

Aligarh Road Accident: 3 युवकों का हुआ बाइक से एक्सीडेंट, एक की तबियत ज्यादा बिगड़ी, होम गार्ड ने CPR देकर बचाई जान, अलीगढ़ का वीडियो आया सामने (Watch Video)

रोजाना कई जगहों पर एक्सीडेंट के वीडियो सामने आते है. जिसमें कभी कभी ऐसे वीडियो भी सामने आते है. जिसमें सीपीआर देकर लोगों की जान बचाई जाती है.

Aligarh Road Accident: 3 युवकों का हुआ बाइक से एक्सीडेंट, एक की तबियत ज्यादा बिगड़ी, होम गार्ड ने CPR देकर बचाई जान, अलीगढ़ का वीडियो आया सामने (Watch Video)
Credit-(X,@News1IndiaTweet)

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश: रोजाना कई जगहों पर एक्सीडेंट के वीडियो सामने आते है. जिसमें कभी कभी ऐसे वीडियो भी सामने आते है. जिसमें सीपीआर देकर लोगों की जान बचाई जाती है. ऐसा ही एक वीडियो अलीगढ़ से सामने आया है. जहांपर एक बाइक अनियंत्रित हो गई और जिसके कारण तीन युवकों का एक्सीडेंट हो गया. जिसमें से एक युवक बेहोश हो गया. इसके बाद सड़क पर काफी भीड़ जमा हो गई और इस दौरान एक होम गार्ड ने उस बेहोश हुए युवक को सीपीआर देना शुरू कर दिया.

तो वही दूसरा युवक उसके हाथ मलने लगा. बताया जा रहा है की इस युवक की जान बच गई और उसे हॉस्पिटल भेजा गया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @News1IndiaTweet नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: ग्वालियर शहर में हार्ट अटैक से सड़क पर तड़प रहा था शख्स, सब इंस्पेक्टर ने CPR देकर बचा ली जान, वीडियो सामने आने के बाद अधिकारी की हो रही है जमकर तारीफ

युवक को होमगार्ड ने दिया सीपीआर

एक्सीडेंट के बाद युवक हुआ बेहोश

बताया जा रहा है की अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना इलाके के कठपुला जीटी रोड पर बाइक सवार तीन युवकों का एक्सीडेंट हो गया. इसके बाद इनमें से एक युवक बेहोश हो गया. इसके बाद उसे होमगार्ड ने सीपीआर देना शुरू कर दिया और उसकी तबियत ठीक होने पर पुलिस और लोगों की मदद से उसे हॉस्पिटल भिजवाया गया.

ऐसे कई मामले सामने आए हैं

ऐसे कई मामले सामने आएं है. जहां सीपीआर देकर लोगों की जान बचाई गई है. लखनऊ में एक अधेड़ व्यक्ति की बाइक स्लीप होने से गिरने के बाद सिपाही ने सीपीआर देकर उसकी जान बचाई थी, तो वही आगरा में एक बुजुर्ग को हार्ट अटैक आने पर एसएसएफ जवान ने सीपीआर देकर उसकी जान बचाई थी.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2025 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).