News

Agra Suicide Video: 'मेरी सास, ससुर और पत्नी से परेशान होकर मैं सुसाइड कर रहा हूं ... आगरा में युवक ने वीडियो बनाकर लगाया मौत को गले

पिछले वर्ष बेंगलुरु के एआई इंजिनियर अतुल सुभाष ने वीडियो बनाकर सुसाइड किया था. उसने अपनी पत्नी और ससुराल के लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था. अब ऐसा ही एक मामला आगरा से सामने आया है.

Agra Suicide Video: 'मेरी सास, ससुर और पत्नी से परेशान होकर मैं सुसाइड कर रहा हूं ... आगरा में युवक ने वीडियो बनाकर लगाया मौत को गले
Credit-(X,@nedricknews)

आगरा, उत्तर प्रदेश: पिछले वर्ष बेंगलुरु के एआई इंजिनियर अतुल सुभाष ने वीडियो बनाकर सुसाइड किया था. उसने अपनी पत्नी और ससुराल के लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था. अब ऐसा ही एक मामला आगरा से सामने आया है. जहांपर एक शख्स ने एक वीडियो बनाकर पोस्ट किया और इसके बाद उसने मौत को गले लगा लिया. इस शख्स ने भी अपने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. मृतक युवक का नाम गौरव बताया जा रहा है और वह आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में रहता था. मृतक ने मरने से पहले 1 मिनट 27 सेकंड का वीडियो वायरल किया है. जिसमें उसने अपने ससुराल के लोगों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. इस वीडियो गौरव कह रहा है की ,'मैं अपने ससुरालवालों से दुखी होकर, मेरी सास, मेरे ससुर, मेरी पत्नी, उसकी बहन, ताऊ की लड़की, ताऊ की बेटी का पति, ताऊ से परेशान होकर मैंने सुसाइड करने जा रहा हूं. मेरे मरने के बाद मेरा कर्ज उतारने के बाद जो भी बचता है, वह मेरी बहनों को दे दिया जाएं.

आगे गौरव कहता है की मेरे ससुराल वाले मुझपर झूठे आरोप लगाकर मुझे जेल भेजना चाहते है. इसके बाद वह कहता है की मेरी जायदाद से मेरी पत्नी को कुछ भी नहीं दिया जाएं. इसके बाद युवक फांसी के फंदे पर लटक जाता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @nedricknews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: आत्महत्या करने से पहले युवक ने बनाया वीडियो, कहा… शादी करो, लेकिन अपनी होनेवाली पत्नी और मां को पहले मिलवा दो, गुना में ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान

युवक ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड

सात महीने पहले हुई शादी

बताया जा रहा है कि गौरव की शादी महज सात महीने पहले सादाबाद की रहने वाली निशा से हुई थी. पेशे से हलवाई गौरव शुरुआत में अपने वैवाहिक जीवन को लेकर खुश था, लेकिन धीरे-धीरे उसकी जिंदगी में तनाव और क्लेश ने जगह बना ली.

वीडियो में बताई परेशानी

गौरव ने आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किए वीडियो में अपनी पत्नी और ससुरालवालों द्वारा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी, मारपीट, और पत्नी के किसी अन्य पुरुष से अवैध संबंध होने की बात कही. उसका यह बयान बताता है कि वह किस हद तक मानसिक रूप से टूट चुका था.गौरव के जीजा दिनेश के अनुसार, उन्होंने मार्च में स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. गौरव की पत्नी अक्सर उसे धमकाकर कहती थी कि'अगर मेरी बात नहीं मानी, तो खुदकुशी कर लूंगी और जेल तुझको होगी.

पत्नी को मायके छोड़ा, फिर लौटकर फंदा लगा लिया

घटना से एक दिन पहले गौरव ने पत्नी को उसके मायके छोड़ दिया था और दिल्ली जाने की योजना बनाई थी. मगर शुक्रवार की रात करीब 1 बजे पुलिस का कॉल आने के बाद, वह डरकर घर लौट आया. इसी दौरान उसने अकेले घर में फांसी लगा ली.जब सुबह गौरव का फोन नहीं उठा, तो उसके जीजा घर पहुंचे. दरवाजा खोलते ही उन्होंने गौरव को फंदे पर लटका हुआ पाया. सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है.

पुलिस का बयान

एसीपी छत्ता पीयूष कांत राय के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और परिजनों द्वारा शिकायत मिलने पर आरोपियों पर केस दर्ज किया जाएगा. गौरव का वीडियो और अन्य साक्ष्य इस मामले की कड़ी बन सकते हैं.

आत्महत्या रोकथाम के लिए और मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर पर मदद के लिए कॉल करें:

Tele Manas (Ministry of Health) – 14416 or 1800 891 4416; NIMHANS – + 91 80 26995000 /5100 /5200 /5300 /5400; Peak Mind – 080-456 87786; Vandrevala Foundation – 9999 666 555; Arpita Suicide Prevention Helpline – 080-23655557; iCALL – 022-25521111 and 9152987821; COOJ Mental Health Foundation (COOJ) – 0832-2252525.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 07:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).