Weather Forecast: कड़ाके की ठंड के साथ होगा नए साल का स्वागत, शीतलहर और कोल्ड डे का अलर्ट

नया साल दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में ठंड और घने कोहरे के साथ दस्तक देगा. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि 1 जनवरी तक घने से बहुत घने कोहरे और शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी.

Representational Image | PTI

नई दिल्ली: नया साल दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में ठंड और घने कोहरे के साथ दस्तक देगा. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि 1 जनवरी तक घने से बहुत घने कोहरे और शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी. यह स्थिति न केवल दृश्यता को प्रभावित करेगी, बल्कि दिन के तापमान को भी सामान्य से नीचे लेकर जाएगा. सोमवार सुबह सफदरजंग क्षेत्र में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम था. पालम क्षेत्र में यह तापमान 13 डिग्री तक गिर गया, जो औसत से 7 डिग्री नीचे था.

Weather Forecast: 4 जनवरी से आ रहा ताजा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट; इन राज्यों में दिखेगा असर.

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है और बताया है कि आने वाले दिनों में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ सकती है. IMD ने अपने लेटेस्ट बुलेटिन में कहा, "उत्तर पश्चिम भारत में अगले 2-3 दिनों के दौरान घने से बहुत घना कोहरा और कोल्ड डे की स्थिति बने रहने की संभावना है."

कोल्ड डे का अलर्ट

आईएमडी ने कहा, "31 दिसंबर से 2 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ के अलग-अलग इलाकों में और 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक राजस्थान में शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है.

घने कोहरे की चेतावनी

आईएमडी ने अगले दो दिनों तक पंजाब और हरियाणा में घने से बहुत घने कोहरे का भी पूर्वानुमान लगाया है. हरियाणा और चंडीगढ़ में 31 दिसंबर को शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी. अगले कुछ दिनों तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, सहित असम, मेघालय जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में देर रात और सुबह के समय अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

गिरेगा तापमान

आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई क्षेत्रों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है. डॉ. कुमार ने कहा, "आज से तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी. हमें उम्मीद है कि उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के कई हिस्सों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट