देश

Weather Update: पहाड़ों में फिर भारी बारिश की चेतावनी, उत्तराखंड से लेकर हिमाचल तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए 7 और 10 अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम एजेंसी ने कहा कि 7 अगस्त को हिमाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बहुत भारी बारिश (115.6-204.4 मिमी) होने की उम्मीद है.

Weather Update: पहाड़ों में फिर भारी बारिश की चेतावनी, उत्तराखंड से लेकर हिमाचल तक भारी बारिश का अलर्ट
Uttarakhand Rains | X

नई दिल्ली: भारत के अधिकांश हिस्सों में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है, जिसकी वजह से कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं और बाढ़ के हालात बने हुए हैं. पिछले कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है. महाराष्ट्र, असम, पश्चिम बंगाल जैसे राज्य बाढ़ जैसी गंभीर स्थिति से जूझ रहे हैं तो वहीं पहाड़ी राज्यों में बादल फटने और भूस्खलन से मुसीबत में हैं. इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा कि बुधवार को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में बहुत भारी बारिश होगी.

प्लास्टिक की बोतल का पानी बढ़ा सकता है आपका ब्लड प्रेशर, स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा.

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए 7 और 10 अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम एजेंसी ने कहा कि 7 अगस्त को हिमाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बहुत भारी बारिश (115.6-204.4 मिमी) होने की उम्मीद है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 12 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है.

उत्तराखंड में भी भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.10 अगस्त तक प्रदेशभर में भारी बारिश की संभावना है. 7 अगस्त के बाद कई जिलों में बारिश बढ़ सकती है. मौसम विभाग ने राज्य में 7,9 और 10 अगस्त को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

देश के इन हिस्सों में जारी रहेगी बारिश

आईएमडी के अनुसार, इस सप्ताह जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में गरज और बिजली के साथ व्यापक रूप से हल्की और मध्यम वर्षा होने की संभावना है. उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में छिटपुट से लेकर मध्यम होने की संभावना है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2024 09:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).