देश

IGL CNG Price Hike: महंगाई की मार! IGL ने दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में CNG की कीमतों में की बढ़ोतरी की, जानें नई दरें

देश में बढ़ती महंगाई के बीच इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने CNG की कीमतों में बढ़ोतरी की है। दिल्ली में ₹1 प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है, जबकि नोएडा, गाजियाबाद और अन्य जगहों पर ₹3 प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है. बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में CNG की नई कीमत ₹76.09 प्रति किलो हो गई है,

IGL CNG Price Hike: महंगाई की मार! IGL ने दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में CNG की कीमतों में की बढ़ोतरी की, जानें नई दरें
(Photo Credits Pexels)

IGL CNG Price Hike: देश में बढ़ती महंगाई के बीच इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने CNG की कीमतों में बढ़ोतरी की है. दिल्ली में ₹1 प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है, जबकि नोएडा, गाजियाबाद और अन्य जगहों पर ₹3 प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है. बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में CNG की नई कीमत ₹76.09 प्रति किलो हो गई है, जबकि नोएडा और गाजियाबाद में यह ₹84.70 प्रति किलो पहुंच गई है.

जून 2024 में हुई थी आखिरी बढ़ोतरी

दिल्ली में CNG की कीमतों में यह बढ़ोतरी पिछले साल जून 2024 में हुई थी. इसके बाद पहली बार इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने CNG के दाम बढ़ाए हैं. वहीं, दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद और अन्य बाजारों में आखिरी बार नवंबर 2024 में कीमतें बढ़ाई गई थीं. यह भी पढ़े:   CNG Price Hike: महंगाई की मार! चुनाव ख़त्म होते ही मुंबई सहित कई शहरों में सीएनजी 2 रुपये प्रति किलो महंगी, जानें नई दरें

जेफरीज की रिपोर्ट

बढ़ोतरी से पहले फरवरी 2025 में जेफरीज ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि यदि IGL CNG की कीमत ₹2 प्रति किलो बढ़ा देती है, तो वह अपने मौजूदा मार्जिन को बनाए रख सकती है. इस बढ़ोतरी के बाद कंपनी को अपने मार्जिन में सुधार की उम्मीद है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह बढ़ोतरी कंपनी के लिए जरूरी थी, ताकि वह बढ़ती लागत को संभाल सके.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2025 11:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).