Bihar: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का विवादित बयान, बोले- अधिकारी अगर बात नहीं सुनते तो बेंत से मारों
केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को अपने लोकसभा क्षेत्र बेगूसराय के लोगों को सुझाया कि अगर कोई अधिकारी उनकी बात नहीं सुनता है तो उसे ‘‘बेंत से मारिए.
बेगूसराय (बिहार), 7 मार्च : केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने शनिवार को अपने लोकसभा क्षेत्र बेगूसराय (Begusarai) के लोगों को सुझाया कि अगर कोई अधिकारी उनकी बात नहीं सुनता है तो उसे ‘‘बेंत से मारिए.’’ अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले भाजपा नेता यहां खोदवांपुर में स्थित कृषि संस्थान में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.
मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी विभाग के मंत्री ने कहा कि उन्हें अकसर शिकायत मिलती है कि अधिकारी जनता की शिकायतों पर कान नहीं धरते हैं. सिंह ने कहा, ‘‘मैं उनसे कहना चाहता हूं कि इतनी छोटी बात के लिए मेरे पास क्यों आते हैं. सांसद, विधायक, गांव के मुखिया, डीएम, एसडीएम, बीडीओ.... इन सभी का कर्तव्य जनता की सेवा करना है. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: नाबालिग से रेप के दोषी युवकों को 30-30 साल की जेल, महज 52 दिनों में बुलंदशहर की पीड़िता को मिला इंसाफ
अगर वे आपकी बात नहीं सुनते हैं तो दोनों हाथ से बेंत उठाइए और उनके सिर पर दे मारिए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर इससे भी काम नहीं होता है तो गिरिराज आपके साथ है.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2021 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

