देश

IAS officers Transfer: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में कई आईएएस अफसरों के तबादले

लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए.

IAS officers Transfer: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में कई आईएएस अफसरों के तबादले

लखनऊ, 12 मार्च : लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए.

शासन द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार, फिरोजाबाद जिलाधिकारी उज्जवल कुमार को हटा दिया गया है. उन्हें विशेष सचिव एमएसएमई बनाया गया है. वह खादी विभाग के सीईओ भी होंगे. उनकी जगह विशेष सचिव कौशल विकास रहे रमेश रंजन को फिरोजाबाद का नया डीएम बनाया गया है. यह भी पढ़ें : पात्र व्यक्ति CAA के जरिए भारतीय नागरिकता के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं?, यहां आसानी से समझें

वहीं एमएसएमई के विशेष सचिव अरुण प्रकाश को विशेष सचिव नगर विकास बनाया गया है. आईएएस ईशा प्रिया को अपर निबंधक सहकारिता विभाग से विशेष सचिव पर्यटन ट्रांसफर किया गया है. विशेष सचिव युवा कल्याण गौरव वर्मा को विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन बनाया गया है. विशेष सचिव गन्ना शेषनाथ को विशेष सचिव पीडब्लूडी की जिम्मेदारी दी गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2024 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).