देश

इन्होंने मुझे मारा है अब किसी भी हाल में रिजाइन नहीं करूंगी.... राज्यसभा सीट से इस्तीफे पर बोलीं स्वाति मालीवाल

स्वाति मालीवाल ने एक इंटरव्यू में घटना वाले दिन की पूरी बात बताई. इस इंटरव्यू में स्वाति मालीवाल ने दो टूक कहा कि वह अपनी राज्यसभा सीट से इस्तीफा नहीं देनें वाली हैं.

इन्होंने मुझे मारा है अब किसी भी हाल में रिजाइन नहीं करूंगी.... राज्यसभा सीट से इस्तीफे पर बोलीं स्वाति मालीवाल
(Photo : ANI)

नई दिल्ली: स्वाति मालीवाल ने एक इंटरव्यू में घटना वाले दिन की पूरी बात बताई. इस इंटरव्यू में स्वाति मालीवाल ने दो टूक कहा कि वह अपनी राज्यसभा सीट से इस्तीफा नहीं देनें वाली हैं. AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा, "...अगर मेरी राज्यसभा की सीट उन्हें चाहिए थी, वो प्यार से मांगते तो मैं जान दे देती, सांसद तो बहुत छोटी बात है...जिस तरीके से इन्होंने मुझे मारा है, अब चाहे दुनिया की कोई भी शक्ति लग जाए मैं इस्तीफा नहीं दूंगी..." VIDEO: 7-8 थप्पड़ मारे, घसीटा, सिर टेबल से टकराया, स्वाति मालीवाल ने बताया- उनके साथ CM आवास में क्या-क्या हुआ.

13 मई की घटना पर AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने बताया, ''मैं अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास गई थी। स्टाफ ने मुझे ड्राइंग रूम में इंतजार करने के लिए कहा और मुझे बताया गया कि केजरीवाल घर पर हैं और वे मुझ से मिलने आ रहे हैं। इसी बीच उनके पीएस बिभव कुमार आए और मुझे गालियां देने लगे... उन्होंने कहा "तेरी औकात क्या है" और भी बहुत कुछ कहा.

स्वाति मालीवाल ने कहां 'उन्होंने मुझे 7-8 थप्पड़ पूरी जोर से मारे... मैंने पुलिस को फोन किया जब उसे पता चला कि मैंने फोन कर दिया है. वह बाहर गया और सिक्योरिटी को बुला कर लाया... उन्होंने 50 सेकंड की वीडियो क्लिप एडिट करके टीवी चैनल्स को दी...सबूतों के साथ भी छेड़छाड़ की गई."

13 मई को अपॉइंटमेंट न लेने के AAP के आरोपों पर AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा, ''मैं जब भी उनके (अरविंद केजरीवाल) घर गई हूं, मैंने कभी अपॉइंटमेंट नहीं लिया...ये कह रहे हैं कि मेरे पास कोई अपॉइंटमेंट नहीं थी तो मैं हमेशा ऐसे ही गई हूं...मुझे उसी वक्त बोल देते कि बाहर चले जाओ, मैं बाहर चली जाती...अगर कोई अपॉइंटमेंट लेकर नहीं आया तो आप उसे पीट देंगे...''

स्वाति मालीवाल ने कहा, "मुझे ट्रोल किया गया है और मेरे चरित्र हनन के लिए हर दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस की जा रही हैं जिससे मैं दबाव में आकर मामला खत्म कर दूं...उस FIR में मेरा हर शब्द बिल्कुल सच है. मैं पॉलीग्राफ, नार्को टेस्ट के लिए तैयार हूं...मैं इतनी सस्ती नहीं हूं, मुझे पता है इस लड़ाई में मैं अकेली हूं...मैं अकेली लड़ूंगी, लेकिन मैं जरूर लड़ूंगी..."

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2024 05:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).