Hyderabad: हैदराबाद में तीन नाबालिग बहनें गायब, जांच शुरू
हैदराबाद के वनस्थलीपुरम इलाके में शुक्रवार से तीन किशोरियों को उनके घर से लापता होने की सूचना मिली है.
हैदराबाद, 10 अप्रैल : हैदराबाद के वनस्थलीपुरम इलाके में शुक्रवार से तीन किशोरियों को उनके घर से लापता होने की सूचना मिली है. वनस्थलीपुरम पुलिस स्टेशन (Vanasthalipuram Police Station) के अधिकारियों के मुताबिक, 17, 15 और 14 साल की तीन बहने गायब हैं, जो अपने माता-पिता के साथ वनस्थलीपुरम के प्रगतिनगर इलाके में रहती हैं.
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम लड़कियों ने अपनी मां के साथ किसी बात पर बहस कर ली थी और जब शनिवार सुबह उनके माता-पिता उठे तो उनकी बेटियां गायब मिलीं. तीनों लड़कियों का कुछ पता नहीं चला तो, माता-पिता ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी. यह भी पढ़ें : अंधविश्वास! मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री उषा ठाकुर ने कोरोना को भगाने के लिए एयरपोर्ट पर की पूजा, नहीं पहना मास्क- देखें वीडियो
परिवार के सदस्यों को डर है कि लड़कियों का इलाके में किसी ने अपहरण कर लिया होगा. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और इलाके की सीसीटीवी फुटेज से जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2021 05:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

