Hyderabad Shocker : सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने काम के दबाव और नौकरी जाने के डर से की आत्महत्या

आंध्र प्रदेश के गुंटूर से ताल्लुक रखने वाले तकनीकी विशेषज्ञ पर कंपनी द्वारा दिए जा रहे काम का दबाव था. साथ ही उसे नौकरी खोने का भी डर था. वह अपने भाई के साथ रहता था.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

हैदराबाद, 31 मार्च: हैदराबाद में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने काम के दबाव और नौकरी जाने के डर से आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि हैदराबाद में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाले विनोद कुमार (32) ने अलकापुर कस्बे में अपने भाई के घर में फांसी लगा ली. आंध्र प्रदेश के गुंटूर से ताल्लुक रखने वाले तकनीकी विशेषज्ञ पर कंपनी द्वारा दिए जा रहे काम का दबाव था. साथ ही उसे नौकरी खोने का भी डर था. वह अपने भाई के साथ रहता था. यह भी पढ़ें: Karnataka Shocker: कर्ज से परेशान होकर एक ही परिवार के चार लोगों ने की आत्महत्या

विनोद कुमार हाल तक गुंटूर में घर से काम कर रहा था, लेकिन कंपनी ने उसे ऑफिस आकर काम करने का निर्देश दिया, जिसके बाद वह हैदराबाद चला गया और अपने भाई के साथ रहने लगा. गुरुवार को जब उसका भाई और उसकी पत्नी बाहर गए हुए थे, तब विनोद कुमार ने पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी. विनोद कुमार का भाई जब घर लौटा तो उसने उसे फंदे पर लटका पाया। उसने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसके परिवार में पत्नी और तीन बेटियां हैं. नरसिंगी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 12: देश में गर्मी का प्रकोप बढ़ा, जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

KRK vs HYDK, PSL 2026 20th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KRK vs HYDK, PSL 2026 20th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल