Hyderabad Shocker: चाय नहीं बनाने पर सास ने बहू की ले ली जान, चुन्नी से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

एक महिला ने अपनी बहु की इसलिए हत्या कर दी क्यों कि उसने चाय नहीं बनाई थी. हैरान कर देने वाला मामला हैदराबाद के अट्टापुर है है. यहां एक सास ने कथित तौर पर अपनी बहु का गला घोंट दिया क्योंकि उसने उसके लिए चाय बनाने से इनकार कर दिया था.

हैदराबाद: एक महिला ने अपनी बहु की इसलिए हत्या कर दी क्यों कि उसने चाय नहीं बनाई थी. हैरान कर देने वाला मामला हैदराबाद के अट्टापुर है है. यहां एक सास ने कथित तौर पर अपनी बहु का गला घोंट दिया क्योंकि उसने उसके लिए चाय बनाने से इनकार कर दिया था. चाय नहीं देने से नाराज होकर सास ने अपनी बहू की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है. UP Shocker: मां बनी अपने ही बच्चों की जान की दुश्मन, दो मासूमों को डूबाकर मार डाला, 1 लापता.

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने पीड़िता का गला घोंटने के लिए चुन्नी का इस्तेमाल किया. पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10.15 बजे पीड़िता अजमेरा बेगम (28) को उसकी सास फरजाना बेगम ने चाय बनाने के लिए कहा था. हालांकि, अजमेरा ने फरजाना से कहा कि वह दूसरे काम में व्यस्त है और उसने चाय बनाने से मना कर दिया.

पुलिस ने बताया कि जब फरजाना को कुछ देर इंतजार करने के बाद भी चाय नहीं मिली तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और बाद में उसने अजमेरा को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और उसका गला घोंट दिया.

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक फरजाना घर से निकल चुकी थी. घटना के समय अजमीरा के पति अब्बास, उनके दो बच्चे और ससुर घर पर नहीं थे. पुलिस ने बताया कि दंपति की शादी 2015 में हुई थी. अट्टापुर पुलिस को जांच से पता चला है कि दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था, जो चाय पीने के बाद बड़े विवाद में बदल गया और हत्या की वजह बन गया.

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs HYDK, PSL 2026 20th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KRK vs HYDK, PSL 2026 20th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

KRK vs HYDK, PSL 2026 20th Match Preview: कराची में आज कराची किंग्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स