UP Shocker: मां बनी अपने ही बच्चों की जान की दुश्मन, दो मासूमों को डूबाकर मार डाला, 1 लापता
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक बेहद ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने चार बच्चों की जान लेने की कोशिश की. महिला ने अपने दो मासूम बच्चों को पानी में डुबाकर मार डाला.
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक बेहद ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने चार बच्चों की जान लेने की कोशिश की. महिला ने अपने दो मासूम बच्चों को पानी में डुबाकर मार डाला. यह घटना औरैया कोतवाली और फफूंद थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर स्थित केशमपुर घाट के पास हुई. जानकारी के मुताबिक घटना में दो बच्चों की मौत हो गई. एक लापता है. वहीं एक बच्चे को स्वस्थ हालत में घटनास्थल से बचाया गया.
आरोपी महिला का नाम प्रियंका है. वह अपने चार बच्चों को नहलाने के नाम पर नदी में ले गई और उन्हें डुबाने की कोशिश की थी. पुलिस ने बताया कि घाट से दो किशोरों के शव बरामद किये गये हैं. एक बच्चा स्वस्थ पाया गया. एक अभी भी लापता है.
कलयुगी मां ने ली बच्चों की जान
ममता हुई शर्मसार...!😭
कलयुगी मां ने अपने ही 2 मासूम बच्चों को पानी में डुबोकर मार डाला..!
यूपी के औरैया में प्रियंका नाम की महिला अपने 4 बच्चो के साथ घाट पर गई थी जहां उसने अपने बच्चों को डुबाकर मारा, बताया जा रहा है की एक बच्चा मौके पर सकुशल मिला वही दो बच्चों के शव घाट से… pic.twitter.com/9nIw4a9xTI
— Rahul Saini (@JtrahulSaini) June 27, 2024
जानकरी के मुताबिक आरोपी मां फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. प्रियंका के पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी. फिलहाल वह चार बच्चों के साथ अपने चचेरे भाई के घर पर रह रही थी. औरैया थाने की पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस हत्या के पीछे वजह क्या है. दोनों किशोरों के शवों को पहले ही पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है. लापता बच्चे की तलाश जारी है. पुलिस घटना की जांच के लिए आरोपी प्रियंका के परिवार से बात कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2024 05:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

