हैदराबाद में कुदरत का करिश्मा, सात साल की लड़की शौचालय में गिरने के चार दिन बाद भी रही जिंदा
तेलंगाना (Telangana) के मकथल में सात साल की एक लड़की अपने एक पड़ोसी के बंद मकान के बाथरूम में दुर्घटनावश गिर गयी और वह चार दिन तक बस पानी पीकर ही जिंदा बची रही.
हैदराबाद: तेलंगाना (Telangana) के मकथल में सात साल की एक लड़की अपने एक पड़ोसी के बंद मकान के बाथरूम में दुर्घटनावश गिर गयी और वह चार दिन तक बस पानी पीकर ही जिंदा बची रही. पुलिस (Police) ने शनिवार को बताया कि लड़की 20 अप्रैल को अपने घर के बगल वाले मकान की छत पर खेल रही थी. उसी बीच वह दुर्घटनावश प्लास्टिक के जाल पर गिर गयी और अपने पड़ोसी के बाथरूम में पहुंच गयी.
लड़की के माता-पिता ने पुलिस से शिकायत की कि उनकी बेटी लापता है. गत 24 अप्रैल को जब बंद मकान के लोग लौटे तब वे बाथरूम में लड़की को बेहोश पाकर स्तब्ध रह गये। उन्होंने पुलिस को इस संबंध में सूचना दी .पुलिस के अनुसार लड़की को अस्पताल ले जाया गया है। उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गयी। लड़की बाथरूम में उपलब्ध पानी पर ही चार दिन जीवित रही। लड़की को कोई चोट नहीं पहुंची क्योंकि वह रस्सी पर टंगे कपड़ों पर गिरी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2019 09:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

